Politics·

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को चार्ज; कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, यूपी में रंगदारी मांगने वाला शूटर ढेर

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को चार्ज; कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, यूपी में रंगदारी मांगने वाला शूटर ढेर

नमस्कार, NEET पेपर लीक को लेकर जारी विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। जंतर-मंतर खाली किया गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मानसून के असर के चलते गुजरात-असम में बाढ़ के हालात हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी के मन की बात का 136वां एपिसोड, कारगिल दिवस पर चर्चा कर सकते हैं। 2. कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, 12 साल में विरोध के चलते इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री; प्रह्लाद जोशी को चार्ज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने इस्तीफे को लेकर चिट्ठी पोस्ट की। 2 पेज और 575 शब्दों में लिखी इस चिट्ठी में प्रधान ने बाकी बातों के साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे (सरकार) कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। इधर, सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। उनके पास पहले से खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी। 12 साल में पहली बार विरोध के बाद मंत्री का इस्तीफा 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद 12 साल के कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री हैं, जिन्हें विरोध के चलते इस्तीफा देना पड़ा है। हालांकि, इससे पहले 2018 में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया था, लेकिन तब दुनियाभर में 'मी टू' आंदोलन चल रहा था और अकबर पर पत्रकारिता के दिनों में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। पूरी खबर पढ़ें... 2. कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म: प्रवक्ता बोले- हमारी तीनों मांगें पूरी; जंतर-मंतर खाली होना शुरू कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को आंदोलन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। रांका ने कहा कि सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गईं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर लगे सभी केस वापस लिए जाने और NEET पीड़ितों को ₹1 करोड़ का मुआवजा शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से खाली किया: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे खबर मिलते ही जंतर-मंतर CJP समर्थकों ने जश्न मनाया। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए, राष्ट्रगान भी गाया। NEET पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। यूपी में भी हजारों छात्रों ने सड़कों पर बारिश में डांस किया। पूरी खबर पढ़ें... 3. राहुल बोले- प्रधान करप्शन का सिंबल, उन्हें जाना ही था, एजुकेशन सिस्टम खोखला कर दिया, सरकार इसे बदले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, 'अच्छा है चला गया। वो भ्रष्टाचार का सिंबल है। उसने देश के एजुकेशन सिस्टम को खोखला किया। मेरी तरफ से छात्रों को जो सपोर्ट चाहिए हम तैयार हैं। हम छात्रों और उनके भविष्य को बचाने के लिए खड़े हैं।' राहुल ने कहा कि हमारा शिक्षा सिस्टम, जिसे कभी दुनिया भर में अच्छा माना जाता था, उस पर हमले हो रहे हैं, उस पर कब्जा किया जा रहा है। उसका निजीकरण किया जा रहा है। इसमें जितनी गलती पीएम की है। उतनी ही RSS की है। राहुल बोले- हिंसा के लिए शाह जिम्मेदार: 20 जुलाई की हिंसा के लिए राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे जिम्मेदार ठहराया। छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन के लिए भी जिम्मेदार बताया। पूरी खबर पढ़ें... 4. यूपी में रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, जिसके भाई की हत्या की, उसी से मुकदमे का खर्च मांग रहा था मेरठ STF और बागपत की पुलिस ने शनिवार को शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी को मुठभेड़ में मार गिराया। वह हत्या और रंगदारी के केस में फरार चल रहा था। मुठभेड़ शाम 6 बजे सिंघावली अहीर इलाके में हुई। पुलिस और विपुल के बीच करीब 12 राउंड फायरिंग हुई। इसी दौरान उसे चार गोलियां लगी और गिर पड़ा। पुलिस के मुताबिक, विपुल ने 12 साल पहले पवन नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। फिलहाल वह जमानत पर था, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी थे। रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी थी: विपुल अब पवन के भाई से मुकदमा लड़ने का खर्च मांग रहा था। रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने विपुल पर केस दर्ज करते हुए उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पूरी खबर पढ़ें... 5. दावा- हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमला; ट्रम्प की रूस-चीन को ईरान युद्ध में दखल ने देने की धमकी ईरान-अमेरिका जंग के बीच हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उसे सऊदी अरब के जजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। जजान रिफाइनरी को सऊदी अरब की पांचवीं सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी माना जाता है। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धमकी दी है कि अगर रूस-चीन ने ईरान युद्ध में दखल दिया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे और यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। होर्मुज में 28 क्रू मेंबर्स वाले LPG टैंकर पर हमला: ईरान के जलक्षेत्र में एक LPG टैंकर पर हमला हुआ। मोजाम्बिक के झंडे वाला यह टैंकर दिशा 28 भारतीय चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा था। भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6. गुजरात में भारी बारिश से 5 की मौत, असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 लोगों की जान गई; 6 दिन बार अमरनाथ यात्रा फिर शुरू गुजरात में भारी बारिश जारी है। कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 40 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई। अहमदाबाद में सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहे। असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हुई। 12 जिलों में बाढ़ से 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इधर, नागालैंड से बाढ़ बहा एक पालतू हाथी नदी में बहकर असम पहुंच गया। इधर, जम्मू-कश्मीर में 6 दिन बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ से चलते 134 सड़कें बंद रहीं। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉग सिस्टम एक्टिव है। उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में... 1. नेशनल: प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया: BBC बोला- छात्रों के आगे झुकी मोदी सरकार: गार्डियन ने लिखा- जनता के दबाव में 12 साल में पहला इस्तीफा (पूरी खबर पढ़ें) 2. किक्रेट: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली सीरीज जीती:जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया; ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक को 3 विकेट (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: महाराष्ट्र TET पेपर लीक- मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार: आगरा प्रिंटिंग प्रेस से उड़ाया था प्रश्नपत्र, पटना के फ्लैट में की थी प्लानिंग (पूरी खबर पढ़ें) 4. एंटरटेंमेंट: सलमान खान की देर रात क्रिप्टिक पोस्ट:शर्टलेस तस्वीर के साथ लिखा, सलमान डर गया, जो डर गया वो मर गया; स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया था सपोर्ट (पूरी खबर पढ़ें) 5. स्पोर्ट्स: नाम झुन्नू था, दिव्यांगता के कारण लोग झंडू कहने लगे: अब भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा पावरलिफ्टिंग का ब्रॉन्ज जीता (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: प्रोटेस्ट पर सवाल पूछे जाने पर भड़के राघव जुयाल:कहा- ये पूछने की हिम्मत वहां करो जहां वाकई पूछना चाहिए, बॉयकॉट की मांग पर दिया रिएक्शन (पूरी खबर पढ़ें) 7. राजस्थान: ढलान पर बेकाबू हुआ ट्रैक्टर दुकान में घुसा, VIDEO: सामान खरीदने आई 2 बच्चियां घायल; लोग बोले- नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर (पूरी खबर पढ़ें) 8. राजस्थान: किसान ने सांवलियाजी के नाम की 1.50 करोड़ की जमीन: बोले- 10 साल तक चक्कर काटे, अब मकान भी भगवान को भेंट करूंगा (पूरी खबर पढ़ें) 9. बिहार: मॉल घूमने गए तेजप्रताप को पकड़कर ले गई पुलिस, पटना में प्रदर्शन में शामिल थे; 10 जिलों में हिंसक झड़प, 423 पकड़ाए (पूरी खबर पढ़ें) 10.. उत्तर प्रदेश: योगी बोले- नकल माफिया को मिट्‌टी में मिला देंगे:इनकी दो ही जगह- जेल या जहन्नुम; अब कोई नहीं बचा सकता (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... जिसपर लगाया था रेप केस, उसी से की शादी छत्तीसगढ़ में एक युवती ने उसी युवक से जेल में शादी की, जिसपर खुद रेप का केस दर्ज कराया था। जगदलपुर सेंट्रल जेल में दोनों ने सात फेरे लिए। एक कॉन्स्टेबल ने युवती का कन्यादान किया। हालांकि, शादी के बाद युवक को दोबारा जेल भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें... 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं... 1. भास्कर एक्सक्लूसिव: RSS की सख्ती से गई प्रधान की कुर्सी:PM मोदी के इंस्टाग्राम पोस्ट से पहले सीक्रेट मीटिंग, 3 दिन में कैसे पलटा खेल 2. आज का एक्सप्लेनर: इन 5 वजहों से घबराई सरकार, तब हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा; नहीं झुकते तो क्या हो जाता, क्या अब आंदोलन खत्म 3. ग्राउंड रिपोर्ट: जंतर-मंतर पर घायल हुई साक्षी पर पुलिस का पहरा क्यों: ICU, लिफ्ट, कॉरिडोर में जवान तैनात; रिपोर्टर को रोका, परिवार खामोश 4. ग्राउंड रिपोर्ट: सिर फूटा, पैर टूटा...अस्पताल से लौटे, फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी:फूल लेकर खड़े थे, लाठियां मिलीं, पूछा- घर क्यों नहीं गए, जवाब सुनिए 5. स्पाई फाइल्स‘: डार्लिंग शुरू करो’ कहकर लड़की ने विमान हाईजैक किया:पीरियड का खून दिखाकर भागी महिला, 'कसाई' के जाल में फंसे थे 245 लोग ; पार्ट-1 6. जरूरत की खबर: 13 सवालों में समझें आंसू-गैस का साइंस: अगर एक्सपोजर हो तो ऐसे करें बचाव, न करें ये 7 गलतियां, बता रहे हैं डॉक्टर 7. आपका पैसा: 35 की उम्र में 1 करोड़ का फंड: समझें कंपाउंडिंग का गणित और SIP के फायदे, फाइनेंस एक्सपर्ट की 10 जरूरी सलाह 8. भास्कर एक्सप्लेनर: BSP से 114 करोड़ की लोहा चोरी:लेबर ID से एंट्री, ट्रकों में सीक्रेट चेंबर, GPS-नंबर प्लेट बदलते, 14 स्टेप में समझिए पूरा नेटवर्क 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: अंधविश्वास में 5 साल में 83 हत्याएं:जादू-टोना के मामलों में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर, रातों-रात अमीर बनने के लालच में गईं जानें 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान में सबसे सख्त पेपरलीक कानून, सजा एक भी नहीं:उम्रकैद के साथ लग सकता है 10 करोड़ का जुर्माना, प्रॉपर्टी भी सील हो सकती है 11. ग्राउंड रिपोर्ट: बांग्लादेश बॉर्डर पर कांग्रेस सांसद ने क्यों खरीदी जमीन: इमरान प्रतापगढ़ी समेत 7 के नाम 95 एकड़ रजिस्ट्री ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कुंभ राशि वालों के लिए जॉब से जुड़ी खबर मिल सकती है। मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी में फायदे की डील मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप... मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Education Minister Dharmendra Pradhan Resigns | Prahlad Joshi Takes Charge मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को चार्ज; कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, यूपी में रंगदारी मांगने वाला शूटर ढेर - कॉपी लिंक नमस्कार, NEET पेपर लीक को लेकर जारी विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। जंतर-मंतर खाली किया गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मानसून के असर के चलते गुजरात-असम में बाढ़ के हालात हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी के मन की बात का 136वां एपिसोड, कारगिल दिवस पर चर्चा कर सकते हैं। 2. कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, 12 साल में विरोध के चलते इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री; प्रह्लाद जोशी को चार्ज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने इस्तीफे को लेकर चिट्ठी पोस्ट की। 2 पेज और 575 शब्दों में लिखी इस चिट्ठी में प्रधान ने बाकी बातों के साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे (सरकार) कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। इधर, सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। उनके पास पहले से खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी। 12 साल में पहली बार विरोध के बाद मंत्री का इस्तीफा 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद 12 साल के कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री हैं, जिन्हें विरोध के चलते इस्तीफा देना पड़ा है। हालांकि, इससे पहले 2018 में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया था, लेकिन तब दुनियाभर में 'मी टू' आंदोलन चल रहा था और अकबर पर पत्रकारिता के दिनों में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। 2. कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म: प्रवक्ता बोले- हमारी तीनों मांगें पूरी; जंतर-मंतर खाली होना शुरू कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को आंदोलन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। रांका ने कहा कि सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गईं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर लगे सभी केस वापस लिए जाने और NEET पीड़ितों को ₹1 करोड़ का मुआवजा शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से खाली किया: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे खबर मिलते ही जंतर-मंतर CJP समर्थकों ने जश्न मनाया। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए, राष्ट्रगान भी गाया। NEET पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। यूपी में भी हजारों छात्रों ने सड़कों पर बारिश में डांस किया। 3. राहुल बोले- प्रधान करप्शन का सिंबल, उन्हें जाना ही था, एजुकेशन सिस्टम खोखला कर दिया, सरकार इसे बदले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, 'अच्छा है चला गया। वो भ्रष्टाचार का सिंबल है। उसने देश के एजुकेशन सिस्टम को खोखला किया। मेरी तरफ से छात्रों को जो सपोर्ट चाहिए हम तैयार हैं। हम छात्रों और उनके भविष्य को बचाने के लिए खड़े हैं।' राहुल ने कहा कि हमारा शिक्षा सिस्टम, जिसे कभी दुनिया भर में अच्छा माना जाता था, उस पर हमले हो रहे हैं, उस पर कब्जा किया जा रहा है। उसका निजीकरण किया जा रहा है। इसमें जितनी गलती पीएम की है। उतनी ही RSS की है। राहुल बोले- हिंसा के लिए शाह जिम्मेदार: 20 जुलाई की हिंसा के लिए राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे जिम्मेदार ठहराया। छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन के लिए भी जिम्मेदार बताया। 4. यूपी में रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, जिसके भाई की हत्या की, उसी से मुकदमे का खर्च मांग रहा था मेरठ STF और बागपत की पुलिस ने शनिवार को शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी को मुठभेड़ में मार गिराया। वह हत्या और रंगदारी के केस में फरार चल रहा था। मुठभेड़ शाम 6 बजे सिंघावली अहीर इलाके में हुई। पुलिस और विपुल के बीच करीब 12 राउंड फायरिंग हुई। इसी दौरान उसे चार गोलियां लगी और गिर पड़ा। पुलिस के मुताबिक, विपुल ने 12 साल पहले पवन नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। फिलहाल वह जमानत पर था, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी थे। रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी थी: विपुल अब पवन के भाई से मुकदमा लड़ने का खर्च मांग रहा था। रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने विपुल पर केस दर्ज करते हुए उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 5. दावा- हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमला; ट्रम्प की रूस-चीन को ईरान युद्ध में दखल ने देने की धमकी ईरान-अमेरिका जंग के बीच हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उसे सऊदी अरब के जजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। जजान रिफाइनरी को सऊदी अरब की पांचवीं सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी माना जाता है। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धमकी दी है कि अगर रूस-चीन ने ईरान युद्ध में दखल दिया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे और यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। होर्मुज में 28 क्रू मेंबर्स वाले LPG टैंकर पर हमला: ईरान के जलक्षेत्र में एक LPG टैंकर पर हमला हुआ। मोजाम्बिक के झंडे वाला यह टैंकर दिशा 28 भारतीय चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा था। भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। 6. गुजरात में भारी बारिश से 5 की मौत, असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 लोगों की जान गई; 6 दिन बार अमरनाथ यात्रा फिर शुरू गुजरात में भारी बारिश जारी है। कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 40 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई। अहमदाबाद में सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहे। असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हुई। 12 जिलों में बाढ़ से 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इधर, नागालैंड से बाढ़ बहा एक पालतू हाथी नदी में बहकर असम पहुंच गया। इधर, जम्मू-कश्मीर में 6 दिन बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ से चलते 134 सड़कें बंद रहीं। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉग सिस्टम एक्टिव है। उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में... 1. नेशनल: प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया: BBC बोला- छात्रों के आगे झुकी मोदी सरकार: गार्डियन ने लिखा- जनता के दबाव में 12 साल में पहला इस्तीफा (पूरी खबर पढ़ें) 2. किक्रेट: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली सीरीज जीती:जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया; ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक को 3 विकेट (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: महाराष्ट्र TET पेपर लीक- मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार: आगरा प्रिंटिंग प्रेस से उड़ाया था प्रश्नपत्र, पटना के फ्लैट में की थी प्लानिंग (पूरी खबर पढ़ें) 4. एंटरटेंमेंट: सलमान खान की देर रात क्रिप्टिक पोस्ट:शर्टलेस तस्वीर के साथ लिखा, सलमान डर गया, जो डर गया वो मर गया; स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया था सपोर्ट (पूरी खबर पढ़ें) 5. स्पोर्ट्स: नाम झुन्नू था, दिव्यांगता के कारण लोग झंडू कहने लगे: अब भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा पावरलिफ्टिंग का ब्रॉन्ज जीता (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: प्रोटेस्ट पर सवाल पूछे जाने पर भड़के राघव जुयाल:कहा- ये पूछने की हिम्मत वहां करो जहां वाकई पूछना चाहिए, बॉयकॉट की मांग पर दिया रिएक्शन (पूरी खबर पढ़ें) 7. राजस्थान: ढलान पर बेकाबू हुआ ट्रैक्टर दुकान में घुसा, VIDEO: सामान खरीदने आई 2 बच्चियां घायल; लोग बोले- नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर (पूरी खबर पढ़ें) 8. राजस्थान: किसान ने सांवलियाजी के नाम की 1.50 करोड़ की जमीन: बोले- 10 साल तक चक्कर काटे, अब मकान भी भगवान को भेंट करूंगा (पूरी खबर पढ़ें) 9. बिहार: मॉल घूमने गए तेजप्रताप को पकड़कर ले गई पुलिस, पटना में प्रदर्शन में शामिल थे; 10 जिलों में हिंसक झड़प, 423 पकड़ाए (पूरी खबर पढ़ें) 10.. उत्तर प्रदेश: योगी बोले- नकल माफिया को मिट्टी में मिला देंगे:इनकी दो ही जगह- जेल या जहन्नुम; अब कोई नहीं बचा सकता (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... जिसपर लगाया था रेप केस, उसी से की शादी छत्तीसगढ़ में एक युवती ने उसी युवक से जेल में शादी की, जिसपर खुद रेप का केस दर्ज कराया था। जगदलपुर सेंट्रल जेल में दोनों ने सात फेरे लिए। एक कॉन्स्टेबल ने युवती का कन्यादान किया। हालांकि, शादी के बाद युवक को दोबारा जेल भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें... 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कुंभ राशि वालों के लिए जॉब से जुड़ी खबर मिल सकती है। मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी में फायदे की डील मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप... मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi