Top·

प्रसूता मौतों के विरोध में सर्व समाज की न्याय यात्रा, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

प्रसूता मौतों के विरोध में सर्व समाज की न्याय यात्रा, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

Bhilwara, भीलवाड़ा । महात्मा गांधी चिकित्सालय में हाल ही में प्रसूताओं की लगातार हुई मौतों के विरोध में शुक्रवार को सर्व समाज के बैनर तले न्याय की मांग को लेकर विशाल पैदल न्याय यात्रा निकाली गई।...

Bhilwara, भीलवाड़ा । महात्मा गांधी चिकित्सालय में हाल ही में प्रसूताओं की लगातार हुई मौतों के विरोध में शुक्रवार को सर्व समाज के बैनर तले न्याय की मांग को लेकर विशाल पैदल न्याय यात्रा निकाली गई। भीमगंज थाना से प्रारंभ हुई यह यात्रा श्री चारभुजानाथ बड़ा मंदिर, पुराना भीलवाड़ा तक पहुंची। यात्रा के दौरान आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रार्थना-पत्र एवं जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा लोगों से न्याय की इस लड़ाई में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के नागरिक शामिल हुए। यात्रा जैसे ही गुलमंडी बाजार पहुंची, पूरा क्षेत्र, अस्पताल प्रशासन हाय-हाय, गायनिक विभाग हाय-हाय, बहनों को न्याय दो, न्याय नहीं तो चैन नहीं और माँओं की मौत का हिसाब दो जैसे नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और मामले में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। पदयात्रा का समापन श्री चारभुजानाथ बड़ा मंदिर में हुआ, जहां सर्व समाज के लोगों ने भगवान श्री चारभुजानाथ के श्रीचरणों में सामूहिक प्रार्थना की। Delete Edit उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करने, सत्य को सामने लाने, दोषियों को दंडित करने तथा पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाने की कामना की। इस अवसर पर भगवान के चरणों में एक प्रार्थना-पत्र भी अर्पित किया गया। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, जवाबदेही और मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर रितेश गुर्जर, पवन त्रिपाठी, राघव कोठारी, रवि पंडित, जीतू गुर्जर, सिद्धार्थ पाराशर, लोकेश खटीक, राजेंद्र सिंह, विजेश खटीक, मोनू सेन, हिमांशु सेन, सुनील खटीक, देवदत्त पाराशर, रविन्द्र धाकड़, लोकपाल प्रजापत, पवन व्यास, बनवारी गाडरी, पूरन गाडरी, मुकेश जांगिड़, महेश शर्मा, दिलीप यादव, अनिल सोनी, सुधांशु जैन, यदुवेन्द्र सिंह, नवीन जोशी, संजय गुर्जर, कौशल पारीक, ललित देवनानी, आनंद शर्मा, पूरण तेली, गोपाल साहू, दिनेश गाडरी, राहुल गाडरी, रमेश धोबी सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सर्व समाज ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने, दोषियों की जवाबदेही तय होने तथा प्रत्येक मातृ मृत्यु की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होने तक यह जनआंदोलन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से निरंतर जारी रहेगा।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta