खनन से पुलों को हो रहा नुकसान : इंजीनियर्स संघ

देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का कहना है कि नदियों के बढ़ते जल स्तर और अनियंत्रित खनन से पुलों को नुकसान हो रहा है। इस नुकसान के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि खनन के लिए जारी एसओपी का पालन किया जाए। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सीडी सैनी ने कहा, शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी स्थिति में चिह्नित तल स्तर से नीचे खनन नहीं किया जाएगा। बहु-स्पैन सेतुओं में धारा की दिशा और विपरीत दिशा में खनन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र का निर्धारण खनन शुरू करने से पहले पूर्व मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति को करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा । संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा, खनन को लेकर शासनादेश का सख्ती से पालन किया जाए ताकि लोक निर्माण विभाग के सेतुओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
