हैवानियत की हदें पार : बिहार में अपहर, दुष्कर्म फिर मुंह में मिट्टी भरकर दबा दिया गला

पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क अमन / नवादा : पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का नवादा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी रघुनंदन मांझी उर्फ तेतयी मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुजय कुमार, पकरीबरावां थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि 27 जुलाई को बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान 28 जुलाई की सुबह देवधा कॉलेज के समीप खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मुंह में मिट्टी भरकर तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया गया था। एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि मामले की जांच जारी है और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को जल्द कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at news11bharat
