बांकीपुर उपचुनाव : सुबह से लोगों की लंबी कतार, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव के तहत आज सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क रोहित / पटना: पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव के तहत आज सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और शाम 6:00 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। मतदान केंद्रों से बाहर निकल रहे मतदाताओं से बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि इस बार वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं। वहीं कुछ मतदाताओं का कहना है कि बिहार में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसी सोच के साथ उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके। फिलहाल सभी केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at news11bharat
