अन्य केंद्रों के लिए... गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले हमें लड़ा रहे : सांसद

गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर हमें लड़ाने का काम करते हैं। हम सब आपस में भाई हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना है।
गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर हमें लड़ाने का काम करते हैं। हम सब आपस में भाई हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। खैर नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से दिए गए सांसद सतीश गौतम के इस बयान पर समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिले सांसद सतीश गौतम खैर में विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट संचालित हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में भ्रम और तनाव पैदा करना है। सांसद ने लोगों से अपील की कि वे किसी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह पर बिना जांच विश्वास न करें। समाज को बांटने वालों से सावधान रहें। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके वक्तव्य पर तालियां बजाईं। बयान का वीडियो वायरल होने पर कुछ लोगों ने सांसद के बयान का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया। कुछ लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक मंच से ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिनसे किसी समुदाय के प्रति गलत संदेश जा सकता है। वहीं सांसद समर्थक सांसद का बचाव कर रहे हैं। उनका दावा है कि सांसद का भाषण अफवाहों और फर्जी खातों के खिलाफ एक चेतावनी थी। उन्होंने लोगों से केवल सतर्क रहने की अपील की थी। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सतीश गौतम का कोई बयान चर्चा में आया है। उनके कई बयान राजनीतिक विवाद का कारण बने हैं। हाल के महीनों में मुहर्रम, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर दिए उनके बयानों पर भी राजनीतिक प्रतिक्रिया मिली थी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
