Crime·

गोरखपुर में मासूम की हत्या.

गोरखपुर में मासूम की हत्या.

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने AI का इस्तेमाल कर फिरौती से जुड़ी योजना तैयार की थी.

गोरखपुर: खजनी कस्बे के वैभव वर्मा (10) की हत्या क्यों की गई? इसका खुलासा हो गया है. आरोपी ने 36 लाख रुपए का कर्ज उतारने के लिए आभूषण कारोबारी के बेटे की किडनैपिंग और फिरौती की प्लानिंग की थी. हालांकि पुलिस के दबाव की वजह से वह प्लानिंग में कामयाब नहीं हुआ और बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है. इसके बाद आरोपी पड़ोसी पर पुलिस का शिकंजा कड़ा हो गया है.एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी सर्वेश भट्ट ने लगभग 36 लाख रुपए का कर्ज चुकाने के लिए अपहरण और फिरौती की साजिश रची थी. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर फिरौती से जुड़ी योजना तैयार की थी.उसी के आधार पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी. पुलिस के दबाव और हालात बिगड़ने पर आरोपी की योजना विफल हो गई. इसके बाद उसने कथित रूप से वैभव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपने घर के तहखाने में छिपा दिया.पुलिस अब यह भी जांच रही है कि आरोपी ने वारदात की तैयारी कब से शुरू की थी. इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं. घटना के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी सर्वेश भट्ट के मकान को सील कर दिया है.प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस टीम ने कार्रवाई पूरी की. जिला पंचायत नोटिस जारी कर मकान पर चस्पा किया. वहीं वैभव का अंतिम संस्कार बुधवार को करने लिए परिजन अयोध्या रवाना हुए हैं.वैभव वर्मा हत्याकांड के बाद बुधवार को पूरे क्षेत्र का माहौल फिर गमगीन हो गया. पोस्टमार्टम के बाद वैभव वर्मा का शव भारी पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या रवाना किया गया. अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए.परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी वैभव को अंतिम विदाई देने पहुंचे. सुबह से ही खजनी स्थित आवास पर लोगों का तांता लगा रहा. परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी के चलते अंतिम यात्रा निर्धारित समय से शुरू नहीं हो सकी. बताया गया कि परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर मामले में कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग करने के लिए रवाना हुए थे. गुरु पूर्णिमा के ब्यस्ततम समय होने की वहज से वह अपनी बात नही रख पाए. इसी कारण दोपहर करीब 12:30 बजे शव को अंतिम यात्रा के लिए घर से बाहर निकाला गया.7 लोगों से पूछताछ: पुलिस ने पूछताछ के लिए 7 लोगों को हिरासत में लिया है. इनसे घटना की साजिश, आरोपी की गतिविधियों और संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. वैभव की हत्या से खजनी समेत पूरे गोरखपुर में शोक और आक्रोश का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना जता रहे हैं. स्थानीय लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मामले का शीघ्र न्यायालय में अभियोजन सुनिश्चित करने की मांग की है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों, डिजिटल उपकरणों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है. यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: गोरखपुर में जघन्य वारदात; लापता मासूम का शव पड़ोसी के तहखाने में मिला, हत्यारोपी कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at etvbharat