बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली

धमतरी। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि कई तरह के खतरे भी लेकर आता है। इन्हीं में से एक है जहरीले जीव-जंतुओं के काटने की घटनाएं, जो इन दिनों लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला धमतरी...
धमतरी। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि कई तरह के खतरे भी लेकर आता है। इन्हीं में से एक है जहरीले जीव-जंतुओं के काटने की घटनाएं, जो इन दिनों लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग किसान की बिच्छू के डंक से मौत हो गई।भखारा क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग किसान परदेशी राम अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धमतरी के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बारिश के मौसम में जहरीले जीव जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं ऐसे में खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at jantaserishta
