कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

धर्मशाला। प्रदेश सरकार के नशा एवं चिट्टा विरोधी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 154.51...
धर्मशाला। प्रदेश सरकार के नशा एवं चिट्टा विरोधी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 154.51 ग्राम चिट्टा और एक किलो 412 ग्राम चरस बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें और एक बाइक भी जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जांच में चरस मंडी से और चिट्टा पंजाब से लाया जाना सामने आया है। इसे लेकर अब पुलिस ओर अधिक सतर्क होकर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामलों का खुलासा करते हुए बताया कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम और संबंधित थाना पुलिस ने पालमपुर, धर्मशाला और बैजनाथ क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की। सबसे बड़े मामले में धर्मशाला पुलिस ने 154.51 ग्राम चिट्टा के साथ कांगड़ा निवासी संदीप कुमार और पंजाब के एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की। संदीप कुमार पालमपुर और धर्मशाला क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करने वाला प्रमुख तस्कर है। पुलिस उससे जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। दूसरे मामले में मंडी निवासी योगिंद्र कुमार को 1.029 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में तस्करी में प्रयुक्त कार भी कब्जे में ली गई। तीसरे मामले में पालमपुर पुलिस ने चंबा निवासी 24 वर्षीय धीरज कुमार को 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया, तथा उसकी बाइक जब्त कर ली। चौथे मामले में बैजनाथ पुलिस ने 269 ग्राम चरस के साथ अनिल मिन्हास, शिवांश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने कहा कि कांगड़ा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है, और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at jantaserishta
