Politics·

करणी सेना की ट्रैक्टर यात्रा टोल पर रोकी

करणी सेना की ट्रैक्टर यात्रा टोल पर रोकी

सीहोर| सोमवार को करणी सेना परिवार ने इंदौर से भोपाल तक किसानों की समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व जीवन सिंह शेरपुर ने किया। पुलिस ने फंदा टोल को पुलिस छावनी में बदल दिया। प्रशासन ने टोल पर ही यात्रा रोक दी। इसके बाद करणी सेना परिवार ने वहीं किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करणी सेना परिवार के सीहोर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान भी शामिल रहे। ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद किसानों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन बड़ा किया जाएगा। करणी सेना परिवार ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने कहा कि किसानों की कई मांगें पूरी नहीं हो रही हैं।

करणी सेना की ट्रैक्टर यात्रा टोल पर रोकी - कॉपी लिंक सीहोर| सोमवार को करणी सेना परिवार ने इंदौर से भोपाल तक किसानों की समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व जीवन सिंह शेरपुर ने किया। पुलिस ने फंदा टोल को पुलिस छावनी में बदल दिया। प्रशासन ने टोल पर ही यात्रा रोक दी। इसके बाद करणी से प्रदर्शन में करणी सेना परिवार के सीहोर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान भी शामिल रहे। ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद किसानों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन बड़ा किया जाएगा। करणी सेना परिवार ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने कहा कि किसानों की कई मांगें पूरी नहीं हो रही हैं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi