World·

'थैंक्यू फ्रेंड्स', पीएम मोदी ने शेयर किया नया वीडियो; युवाओं को कहा शुक्रिया

'थैंक्यू फ्रेंड्स', पीएम मोदी ने शेयर किया नया वीडियो; युवाओं को कहा शुक्रिया
Source:jagran

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवाओं को उनके सकारात्मक सुझावों और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर देश के नाम एक और वीडियो संदेश दिया है। पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में युवाओं को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी का युवाओं के लिए संदेश प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला, मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था उसपर जिस तरह से आपने सकारात्मक सुझाव दिया है, मैं उसके लिए आप सभी को दिल को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी का प्यार बना रहेगा, हमारा नाता और अधिक सक्रियता से इसी तरह जुड़ता रहेगा। पीएम मोदी के पिछले मैसेज में क्या था? प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बयान जारी कर पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बहुत दुखद है, इसीलिए पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं। पीएम ने कहा था कि कैबिनेट सदस्यों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से, जब संसद का दूसरा हफ्ता शुरू होगा तो हम उस बिल को जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश करेंगे। पिछले संदेश पर भरकर मिला प्यार बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात देश के युवाओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। पीएम मोदी ने इस वीडियो के माध्यम से पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं से बातचीत की थी। पीएम मोदी ने जैस ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, देखते ही देखते वीडियो पर मिलियन में व्यूज आ गए थे। इस वीडियो को अपलोड हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और करीब 280 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। PM Shri @narendramodi thanked India’s youth for the response and suggestions following his video and expressed his gratitude for the overwhelming support. Watch ⬇️ pic.twitter.com/Y2q35aRNdP — BJP (@BJP4India) July 24, 2026

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jagran