'पोर्न देखने से बढ़ती है ग्लोबल वॉर्मिंग', रुबीना दिलैक के पति के बयान पर बरपा हंगामा

रुबीना दिलैक और हिना खान के पॉडकास्ट में अभिनव शुक्ला ने दावा किया कि पोर्न देखने से ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती है और यह पुरुषों को कमजोर बनाता है। बयान वायरल है।

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और हिना खान के नए पॉडकास्ट the4POV का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस एपिसोड में रुबीना, उनके पति अभिनव शुक्ला, हिना खान और रॉकी जायसवाल ने जलवायु परिवर्तन और समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान अभिनव शुक्ला ने पोर्नोग्राफी को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि पोर्न देखना ग्लोबल वॉर्मिंग की बड़ी वजहों में से एक है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पोर्न पुरुषों को मानसिक रूप से कमजोर बनाता है और उनकी सोच व उद्देश्य पर नकारात्मक असर डालता है।

अभिनव शुक्ला ने ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर क्या दावा किया?

पॉडकास्ट में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के दौरान अभिनव शुक्ला ने कहा, "ग्लोबल वॉर्मिंग की कई वजहों में से एक बड़ी वजह पोर्न देखना भी है।" उन्होंने इसके पीछे अपनी दलील देते हुए कहा, "पोर्न बनाने और उसे दुनिया भर में लोगों तक पहुंचाने में जितनी ऊर्जा खर्च होती है, वह बहुत ज्यादा है। इसका कार्बन फुटप्रिंट भी काफी बड़ा होता है।" बातचीत के दौरान हिना खान ने जब पूछा कि क्या वह खुद पोर्न देखते हैं, तो अभिनव ने जवाब देते हुए कहा, "पोर्न खतरनाक है। यह आपको वास्तविक जिंदगी के बारे में बिल्कुल अवास्तविक उम्मीदें देता है। पुरुषों के लिए यह उन्हें कमजोर बना देता है। आप अपना मकसद खो देते हैं, समय बर्बाद करते हैं और अपनी ताकत भी खो देते हैं।"

View this post on Instagram
A post shared by (@realhinakhan)

अभिनव शुक्ला के दावे पर रुबीना दिलैक और हिना खान का कैसा था रिएक्शन?

अभिनव शुक्ला की बात सुनकर रुबीना दिलैक पहले कुछ पल के लिए हैरान रह गईं। इसके बाद वह जोर से हंसने लगीं। वहीं हिना खान और रॉकी जायसवाल भी अभिनव की बात सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पॉडकास्ट का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिले-जुले रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। कुछ यूजर्स अभिनव की बात को अलग नजरिए से देखने की सलाह दे रहे हैं, जबकि कई लोगों ने उनके बयान पर सवाल भी उठाए।

Kuch zyada hi dark hogaya #HinaKhan #RubinaDilaik #AbhinavShukla pic.twitter.com/Gsi8LGri25

— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) July 18, 2026

मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "घटिया लोग कैसी घटिया बातें कर रहे हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "यह कूल नहीं लग रहा गाइज।" एक यूजर ने लिखा है, "यह क्या है?" एक यूजर का कमेंट है, "व्यूज के लिए कुछ भी।" एक यूजर ने लिखा है, "लोग ऐसे फ़ालतू पॉडकास्ट देख रहे हैं और वहां सोनम वांगचुक देश के लिए लड़ रहे हैं। कैसा नल्ला समाज है।" एक यूजर का कमेंट है, "कुछ ज्यादा नहीं हो रहा इनका।"

इससे पहले भी क्यों विवादों में आया था पॉडकास्ट?

हाल ही के एक एपिसोड में रुबीना दिलैक ने दावा किया था कि 'बिग बॉस 19' में जाने से पहले गौरव खन्ना ने मजाक में कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनकी शादी भी रुबीना और अभिनव की तरह मुश्किल दौर से गुजरे। इस बयान के बाद

This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at hindi_asianetnews