Crime·

डंपर की चपेट में रवन्ना कर्मी की मौत:कौशांबी में बालू डंप कराते समय हुआ हादसा, चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस कर रही तलाश

डंपर की चपेट में रवन्ना कर्मी की मौत:कौशांबी में बालू डंप कराते समय हुआ हादसा, चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस कर रही तलाश

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में बालू डंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात घसिया का पूरा स्थित बालू डंप पर हुआ। डंपर को पीछे कराते समय कर्मचारी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बक्सी का पूरा गांव निवासी 41 वर्षीय योगनाथ सरोज के रूप में हुई है। वह बालू डंप पर लोड होने वाले वाहनों को रवन्ना देने का काम करते थे। शनिवार रात वह एक डंपर का रवन्ना लेकर पहुंचे थे। रवन्ना देने के बाद वह चालक को डंपर पीछे कराने का इशारा कर रहे थे। इसी दौरान वाहन की टक्कर लगने से वह नीचे गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ योगनाथ सरोज की शादी करीब 22 वर्ष पहले बक्सी पार गांव निवासी पूजा से हुई थी। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। दो बहनों की शादी हो चुकी है और वह अपनी वृद्ध मां सूरजकली के इकलौते बेटे थे। परिवार में पत्नी पूजा, चार बेटियां और एक बेटा हैं। बालू डंप पर नौकरी से होने वाली आय ही पूरे परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थी। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी, मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच थाना प्रभारी बैकुण्ठ नाथ पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi