तेज रफ्तार में दो बाइकें भिड़ीं, दोनों चालकों की मौके पर मौत

सीहोर| शहर के मंडी थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। जमोनिया रोड स्थित ऋषभ वाटिका के सामने आमने-सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में अकबर खान पिता बसारत खान (30) निवासी शेरपुर तथा रितेश भिलाला पिता लक्ष्मीनारायण भिलाला (20) निवासी जमोनिया तालाब की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। मंडी टीआई सुनील मेहर ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
तेज रफ्तार में दो बाइकें भिड़ीं, दोनों चालकों की मौके पर मौत - कॉपी लिंक सीहोर| शहर के मंडी थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। जमोनिया रोड स्थित ऋषभ वाटिका के सामने आमने-सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था पुलिस के अनुसार दुर्घटना में अकबर खान पिता बसारत खान (30) निवासी शेरपुर तथा रितेश भिलाला पिता लक्ष्मीनारायण भिलाला (20) निवासी जमोनिया तालाब की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। मंडी टीआई सुनील मेहर ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
