Crime·

कार चोर पर दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने: गिरफ्तारी के श्रेय को लेकर आठ घंटे चली खींचतान

कार चोर पर दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने: गिरफ्तारी के श्रेय को लेकर आठ घंटे चली खींचतान

इंदौर में लग्जरी कार चोरी के आरोपी की अभिरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस के बीच विवाद हो गया। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच करीब आठ घंटे तक खींचत...

इंदौर। लग्जरी कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक आरोपी को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस आमने-सामने आ गई। आरोपी की गिरफ्तारी का श्रेय लेने और उसे अपने कब्जे में लेने को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस के बीच इंदौर में सड़क पर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि लसूड़िया थाना पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों टीमों को थाने ले जाना पड़ा। करीब आठ घंटे तक चली इस रस्साकशी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर मामला सुलझाया गया। यह भी देखें: इंदौर की नन्ही बेटी का कमाल! महज 6 माह की उम्र में दिविरा ने रचा इतिहास, बिना सहारे 1 घंटे से ज्यादा बैठकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड संयुक्त ऑपरेशन के बाद शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह की तलाश में मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्राइम ब्रांच ने गुजरात के अहमदाबाद से दीपक और सरफराज को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की जानकारी उज्जैन के नानाखेड़ा थाना पुलिस को नहीं दी गई। यह भी देखें: एमडी ड्रग्स की सप्लाई से पहले दबोचा गया ड्राइवर: क्राइम ब्रांच ने 20.30 ग्राम मेफेड्रोन किया जब्त इंदौर पहुंचते ही रोका काफिला गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पुलिस दोनों आरोपियों को तस्दीक के लिए इंदौर लेकर पहुंची। इस दौरान नानाखेड़ा थाना पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मिल गई और उसने लसूड़िया क्षेत्र के एक ढाबे पर पुलिस वाहन को रोक लिया। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने दावा किया कि आरोपी दीपक उनके थाने में दर्ज एक प्रकरण में भी वांछित है, इसलिए उसे उनके सुपुर्द किया जाए। यह भी देखें: 'पश्चिम रेलवे ने इंदौर को अनाथ समझ लिया'... महाप्रबंधक को सुमित्रा महाजन का तीखा पत्र सड़क पर बहस, फिर थाने पहुंचा मामला आरोपी की अभिरक्षा को लेकर दोनों पुलिस टीमों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में सड़क पर विवाद में बदल गई। स्थिति बिगड़ती देख लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि करीब आठ घंटे तक चली चर्चा के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। यह भी देखें: इंदौर में छात्रों का आंदोलन तेज... NTA सुधार सहित केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 22 दिन से जारी है धरना और भूख हड़ताल नेपाल में छिपे हैं गिरोह के सरगना पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सरगना बाबी और मोनू हैं, जो अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद नेपाल भाग गए। आरोपियों ने इंदौर के अन्नपूर्णा, विजय नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों से भी लग्जरी कारें चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनमें विजय नगर क्षेत्र से हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के रिश्तेदार की कार चोरी का मामला भी शामिल बताया जा रहा है। यह भी देखें: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन, टंट्या भील प्रतिमा पर जुटी भीड़; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हाईटेक तरीके से चुराते थे लग्जरी कारें पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले कार में बैठकर कॉलोनियों की रेकी करते थे। इसके बाद दो सदस्य मौके पर उतरकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से कुछ ही मिनटों में स्मार्ट लॉक खोल देते थे। गिरोह के सदस्य वायरलेस सिग्नल स्कैन कर डुप्लीकेट चाबी तैयार करने में भी माहिर बताए जा रहे हैं। चोरी के बाद वाहन को तय स्थान पर पहुंचाया जाता था, जबकि खरीदने और बेचने वाले अलग-अलग लोग होते थे।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at peoplesupdate