Crime·
हिंडौन गुढ़ाचन्द्रजी सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग

Source:bhaskar_hindi ↗
क्षेत्र के हिंडौन-गुढ़ाचंद्रजी सड़क मार्ग पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़क से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री बबलू राम ने डिप्टी सीएम दिया कुमारी को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। डिप्टी सीएम को लिखे पत्र में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि उक्त सड़क मार्ग क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। क्षेत्र के कमालपुरा, राजौली, गढ़ी, मोरडा आदि गांवों में लोगों ने सड़क सीमा पर कच्चे-पक्के अतिक्रमण कर लिए हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने डिप्टी सीएम से सड़क मार्ग का सीमांकन करवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की मांग की है।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
