Crime·

नूंह में बेकाबू कार का कहर, टक्कर के बाद कई फीट दूर गिरा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

नूंह में बेकाबू कार का कहर, टक्कर के बाद कई फीट दूर गिरा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Car Accident Viral Video: हरियाणा के नूंह में हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी. इसके बाद कार कई वाहनों से टकराते हुए एक टाइल्स शोरूम में जा घुसी. The post नूंह में बेकाबू कार का कहर, टक्कर के बाद कई फीट दूर गिरा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा दिल appeared first on Prabhat Khabar .

Car Accident Viral Video: हरियाणा के नूंह में तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया. 29 जुलाई को हुई इस घटना में एक बेकाबू कार ने पहले सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और फिर वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकराते हुए एक शोरूम में जा घुसी. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, तीन लोग गंभीर घायल टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. इस हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. नूंह पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही नूंह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. Also Read: घर से बैंक के लिए निकले थे बुजुर्ग... रास्ते में खड़ी थी मौत, रांची के NH-33 पर तेज रफ्तार कार ने ली जान The post नूंह में बेकाबू कार का कहर, टक्कर के बाद कई फीट दूर गिरा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा दिल appeared first on Prabhat Khabar .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at prabhatkhabar