Crime·

ग्रेटर नोएडा में जंगल में मिला युवक का शव:अब तक नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रेटर नोएडा में जंगल में मिला युवक का शव:अब तक नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में सोमवार सुबह ननुआ का राजपुर गांव के पास जंगल में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान शव के पास से पहचान से जुड़ी कोई चीज नहीं मिली। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया के जरिए भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

This is a summary. Read the full article at the original source.