पश्चिम बंगाल में फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा,फीफा विश्व कप फाइनल हर जिलों में लाइव स्क्रीनिंग कराएगी बंगाल सरकार

पश्चिम बंगाल सरकार जिलों में फीफा विश्व कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग कराएगी। हर जिले को आयोजन के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
कोलकाता : फुटबॉल प्रेमियों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के युवा कल्याण और खेल विभाग ने फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबले को जिलों तक पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके तहत राज्य के हर जिले में बड़े स्क्रीन पर मैच की लाइव स्क्रीनिंग कराई जाएगी, ताकि फुटबॉल प्रशंसक सामूहिक रूप से इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद ले सकें।सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसा, 20 जुलाई की रात साढ़े 12 बजे से सभी जिलों में निर्धारित स्थानों पर विश्व कप फाइनल मैच दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन के लिए प्रत्येक जिले को एक लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।हर जिले में बड़े पर्दे पर दिखेगा विश्व कप फाइनल युवा कल्याण और खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडे की ओर से जारी निर्देशिका में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार फुटबॉल संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पहल कर रही है। Also Read | जीवन के आखिरी विश्वकप में क्या चलेगा मेसी का जादू? क्या कहती है ज्योतिषीय गणना?निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन को लाइव स्क्रीनिंग के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसमें कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी जिला प्रशासन को दी गई है।सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले फुटबॉल प्रशंसक एक साथ बैठकर विश्व कप फाइनल का आनंद ले सकें और प्रदेश की फुटबॉल संस्कृति को और मजबूती मिले।स्पेन और अर्जेंटीना के मुकाबले को लेकर उत्साह फीफा विश्व कप फाइनल में रविवार रात स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे। मौजूदा चैंपियन टीम को लुइस दे ला फुएंते की अगुवाई वाली स्पेन की टीम से चुनौती मिलेगी।इस मुकाबले को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों में उत्साह है। खासतौर पर लैमिन यमाल और लियोनेल मेसी जैसे स्टार खिलाड़ियों की संभावित भिड़ंत को लेकर चर्चा तेज है।हर साल बड़े फुटबॉल मुकाबलों के दौरान कोलकाता समेत कई जगहों पर क्लबों और सामाजिक संगठनों की ओर से स्क्रीनिंग आयोजित की जाती रही है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से जिलों में इस स्तर पर लाइव स्क्रीनिंग कराने की पहल को फुटबॉल प्रेमी एक नई और खास कोशिश मान रहे हैं।गौरतलब है कि कोलकाता में भी फाइनल मुकाबले की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है। शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे। वहीं, जिलों में सरकारी हॉल या अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर मैच दिखाने की तैयारी की जा रही है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at samachareisamay
