Crime·

उत्तमपुरा में वारदात, महिला के शरीर पर संघर्ष के निशान‎:लूट करने घर में घुसे बदमाशों ने वृद्धा की गर्दन काटकर की हत्या

उत्तमपुरा में वारदात, महिला के शरीर पर संघर्ष के निशान‎:लूट करने घर में घुसे बदमाशों ने वृद्धा की गर्दन काटकर की हत्या

देवगढ़ थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में रविवार देर रात विमला (62) पत्नी बाबू सिंह सिकरवार की घर के आंगन में सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वृद्धा ने आखिरी सांस तक बदमाशों का मुकाबला किया। संघर्ष के दौरान उनके हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि कई दांत भी टूट गए। इसके बाद बदमाशों ने उनका सिर खटिया की पाटी पर दबाकर धारदार बका से गर्दन काट दी। वारदात के बाद आरोपी गले की सोने की चेन, कानों के बाले और अन्य जेवर लेकर फरार हो गए। घटना स्थल से पुलिस को एक ग्लव्स मिला है, जबकि हत्या में इस्तेमाल बका घर के बाहर खेत से बरामद हुआ। पुलिस इसे सुनियोजित वारदात मानते हुए हत्या और लूट, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। तब वे शव लेकर गांव रवाना हुए। हत्या के बाद महिला के जेवर ले गए, खेत से बका बरामद पति बोले- गांव में किसी से दुश्मनी नहीं, घर में इतनी संपत्ति नहीं कि लूट के लिए वारदात हो परिवार के सभी सदस्य ग्वालियर में रहते हैं और कई बार विमला को भी अपने साथ रखने का प्रयास किया गया। कुछ समय वह ग्वालियर रहीं भी, लेकिन उनका मन गांव में ही लगता था। वह अक्सर कहती थीं कि गांव छोड़कर नहीं रह सकतीं। इसी कारण वह पुश्तैनी मकान में अकेली रहती थीं और बीच-बीच में ग्वालियर जाकर वापस लौट आती थीं। हमारी पूरे गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमारे घर में इतनी संपत्ति भी नहीं थी कि कोई लूट के लिए इतनी बड़ी वारदात कर दे। समझ नहीं आ रहा कि आखिर किसने और क्यों यह सब किया। - जैसा कि मृतका के पति बाबू सिंह ने भास्कर को बताया पुलिस को अंदेशा- वृद्धा के जागने पर बदमाशों ने कर दी उसकी हत्या प्रारंभिक जांच के अनुसार रविवार रात विमला आंगन में सो रही थीं। देर रात बदमाश टूटी दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर तलाशने लगे। कमरे का सामान बिखरा मिला। इसी दौरान आहट से विमला की नींद खुल गई। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया, जिससे आंगन में संघर्ष हुआ। पुलिस को मिले साक्ष्यों के अनुसार बदमाशों ने पहले उनके हाथ और चेहरे पर हमला किया। शोर मचाने पर हत्या कर दी। उत्तमपुरा में वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या हुई है। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट, दोनों पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।' - एनआरएस बघेल, एसडीओपी जौरा

उत्तमपुरा में वारदात, महिला के शरीर पर संघर्ष के निशान:लूट करने घर में घुसे बदमाशों ने वृद्धा की गर्दन काटकर की हत्या - कॉपी लिंक देवगढ़ थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में रविवार देर रात विमला (62) पत्नी बाबू सिंह सिकरवार की घर के आंगन में सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वृद्धा ने आखिरी सांस तक बदमाशों का मुकाबला किया। संघर्ष के दौरान उनके हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि कई दांत भी टूट गए। इसके बाद बदमाशों ने उनका सिर खटिया की पाटी पर दबाकर धारदार बका से गर्दन काट दी। वारदात के बाद आरोपी गले की सोने की चेन, कानों के बाले और अन्य जेवर लेकर फरार हो गए। घटना स्थल से पुलिस को एक ग्लव्स मिला है, जबकि हत्या में इस्तेमाल बका घर के बाहर खेत से बरामद हुआ। पुलिस इसे सुनियोजित वारदात मानते हुए हत्या और लूट, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। तब वे शव लेकर गांव रवाना हुए। हत्या के बाद महिला के जेवर ले गए, खेत से बका बरामद पति बोले- गांव में किसी से दुश्मनी नहीं, घर में इतनी संपत्ति नहीं कि लूट के लिए वारदात हो परिवार के सभी सदस्य ग्वालियर में रहते हैं और कई बार विमला को भी अपने साथ रखने का प्रयास किया गया। कुछ समय वह ग्वालियर रहीं भी, लेकिन उनका मन गांव में ही लगता था। वह अक्सर कहती थीं कि गांव छोड़कर नहीं रह सकतीं। इसी कारण वह पुश्तैनी मकान में अकेली रहती थीं और बीच-बीच में ग्वालियर जाकर वापस लौट आती थीं। हमारी पूरे गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमारे घर में इतनी संपत्ति भी नहीं थी कि कोई लूट के लिए इतनी बड़ी वारदात कर दे। समझ नहीं आ रहा कि आखिर किसने और क्यों यह सब किया। - जैसा कि मृतका के पति बाबू सिंह ने भास्कर को बताया पुलिस को अंदेशा- वृद्धा के जागने पर बदमाशों ने कर दी उसकी हत्या प्रारंभिक जांच के अनुसार रविवार रात विमला आंगन में सो रही थीं। देर रात बदमाश टूटी दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर तलाशने लगे। कमरे का सामान बिखरा मिला। इसी दौरान आहट से विमला की नींद खुल गई। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया, जिससे आंगन में संघर्ष हुआ। पुलिस को मिले साक्ष्यों के अनुसार बदमाशों ने पहले उनके हाथ और चेहरे पर हमला किया। शोर मचाने पर हत्या कर दी। उत्तमपुरा में वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या हुई है। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट, दोनों पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।' - एनआरएस बघेल, एसडीओपी जौरा

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi