पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाई 'स्प्लिट कैप्टेंसी' की मांग, इस खिलाड़ी का सुझाया नाम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया था। इसके बाद से लगातार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब पूर्व भारतीय कप्तान ने स्प्लिट कैप्टेंसी की मांग रख दी है।
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन जीतने वाली हरमन एंड ब्रिगेड से उम्मीद थी कि वो टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना दम-खम दिखाएंगी और भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगी, लेकिन ऐसा हो न सका और भारतीय महिला टीम अंतिम 4 में अपनी जगह नहीं बना पाई। इसके बाद से ही लगातार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर डायना एडुल्जी ने एक नए बहस को जन्म दे दिया। उन्होंने बताया कि अब समय आ गया है कि हम स्पिलीट कैप्टेंसी यानी रेड बॉल और व्हाइट बॉल क्रिकेट में अलग-अलग कप्तान नियुक्त करें। हालांकि, बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए जो टीम की घोषणा की है, उसकी कमान हरमनप्रीत कौर के पास ही है और इस फैसले से एडुल्जी इत्तेफाक नहीं रखतीं। स्पिलीट कैप्टेंसी की मांग डायना एडुल्जी ने भारतीय महिला टीम के भीतर स्पिलीट कैंप्टेंसी की वकालत करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि स्मृति मंधाना को टी20 और वनडे टीम की कमान सौंप दी जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हरमनप्रीत कौर को टेस्ट टीम का कप्तान बने रहने देना चाहिए। एडुल्जी ने कहा 'हम ज्यादा वक्त तक मंधाना को इंतजार नहीं करवा सकते। हम उन्हें टी20 और हो सके तो वनडे टीम की भी कमान सौंप सकते हैं। चाहे टेस्ट टीम की कमान हरमन के पास रहे। हमें तीन अलग-अलग फॉर्मेट में 3 अलग-अलग कोच चाहिए। उन्होंने ये बातें सोमवार को महारानी ट्रॉफी के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव को पूरी सीरीज में क्यों नहीं खिलाया? जानिए कप्तान गिल ने क्या दी सफाई हरमनप्रीत कौर को हो रही मुश्किल एडुल्जी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर को तीनों फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व करने में मुश्किल हो रही है। इसका सीधा असर उनकी बल्लेबाजी में पड़ रहा है। वह एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, लेकिन कप्तानी के दबाव में वह गेंदबाजी नहीं कर पा रही हैं। उन्हें एक बैटर के तौर पर फ्री छोड़ देना चाहिए।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at timesnowhindi
