Domestic·

इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

लुधियाना| जीटी रोड ढंडारी कलां के पास कंगनवाल कट (जियो पेट्रोल पंप के पास) पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 29 अप्रैल 2026 को हुआ था। थाना साहनेवाल की पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में कंगनवाल निवासी शिव शंकर ने बताया कि 29 अप्रैल को वह किराना सामान लेने मोटरसाइकिल से जा रहा था। जब वह जियो पेट्रोल पंप कंगनवाल कट के पास पहुंचा, तो उसने देखा कि करीब 40 साल की एक अज्ञात महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को सीधी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत पटियाला के राजेंद्र अस्पताल रेफर किया गया, जहां चोटों का ताब न सहते हुए 13 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई। थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

इलाज के दौरान महिला की हुई मौत - कॉपी लिंक लुधियाना| जीटी रोड ढंडारी कलां के पास कंगनवाल कट (जियो पेट्रोल पंप के पास) पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 29 अप्रैल 2026 को हुआ था। थाना साहनेवाल की पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की जब वह जियो पेट्रोल पंप कंगनवाल कट के पास पहुंचा, तो उसने देखा कि करीब 40 साल की एक अज्ञात महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को सीधी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत पटियाला के राजेंद्र अस्पताल रेफर किया गया, जहां चोटों का ताब न सहते हुए 13 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई। थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi