Domestic·

फाजिल्का में पानी को टंकी पर चढ़े किसान:मार्किट कमेटी ऑफिस में किया प्रदर्शन, कहा-मंजूरशुदा किस्म के धान पर हुई कटौती

फाजिल्का में पानी को टंकी पर चढ़े किसान:मार्किट कमेटी ऑफिस में किया प्रदर्शन, कहा-मंजूरशुदा किस्म के धान पर हुई कटौती

फाजिल्का की अनाज मंडी में धान की फसल पर प्रति क्विंटल 5 किलो कटौती के आरोप लगाते हुए किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी से मंजूरशुदा किस्म के धान पर भी कटौती की जा रही है। प्रशासन से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने इंसाफ की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। किसान नेता जसविंदर सिंह काका चहल ने बताया कि धान का सीजन शुरू होने के बाद से ही फाजिल्का मंडी में किसानों की फसल पर पांच किलो कटौती की जा रही है। उनका दावा है कि जिले की अन्य मंडियों में ऐसी शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रधान प्रगट सिंह ने बताया कि प्रशासन के साथ बैठक चल रही है। इसमें समस्या के समाधान को लेकर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल किसान टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। बातचीत से समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए: डीएफएसओ डीएफएसओ रविंदर सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के बजाय बातचीत से समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि फसल की कटौती और बोली से जुड़े मामलों की जानकारी लेकर संबंधित विभागों मार्कफेड और पनसप के अधिकारियों को लिखित में भेजा गया है। उनसे जवाब मांगा गया है। अधिकारी ने किसानों से टंकी से नीचे उतरने की अपील की है।

This is a summary. Read the full article at the original source.