Sports·

बैडमिंटन : पीएसी गोरखपुर बना चैंपियन

बैडमिंटन : पीएसी गोरखपुर बना चैंपियन

27वीं अंतर वाहिनी प्रतियोगिता के फाइनल में पीएसी 32वीं वाहिनी लखनऊ को दी शिकस्त

गोरखपुर। 27वीं अंतरवाहिनी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान पीएसी 26वीं वाहिनी, गोरखपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गोरखपुर ने बैडमिंटन का खिताब अपने नाम कर लिया। टेबल टेनिस में भी गोरखपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई है।बैडमिंटन का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को पीएसी 26वीं वाहिनी, गोरखपुर और पीएसी 32वीं वाहिनी, लखनऊ के बीच हुआ। पहले मैच में लखनऊ के रोहित गोस्वामी ने गोरखपुर के प्रभात सिंह को 2-0 से हराया। इसके बाद युगल में गोरखपुर के प्रभात सिंह और धीरेंद्र पांडेय ने लखनऊ के अहमद अली और रोहित गोस्वामी को 2-1 से हराकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक रिवर्स मैच में गोरखपुर के धीरेंद्र पांडेय ने लखनऊ के अहमद अली को हराकर टीम को चैंपियन बना दिया।टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पीएसी गोरखपुर ने पीएसी 10वीं वाहिनी, सीतापुर को, 30वीं वाहिनी गोंडा ने 2वीं वाहिनी सीतापुर को, 32वीं वाहिनी लखनऊ ने 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को और 11वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने एसडीआरएफ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।सेमीफाइनल में गोरखपुर ने लखनऊ को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोंडा ने सीतापुर को शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला गोंडा और गोरखपुर के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala