अजनाला के गुज्जापीर गांव में दो भाइयों के घर चोरी

{"_id":"6a5b1861f7b6aec15f036fe1","slug":"video-theft-at-the-homes-of-two-brothers-in-ajnalas-gujjapir-village-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला के गुज्जापीर गांव में दो भाइयों के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}} अजनाला क्षेत्र के गांव गुज्जापीर में देर रात नकाबपोश चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय दोनों परिवार अपने-अपने घरों में सो रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश चोर चुपचाप घरों में दाखिल हुए और अलमारी व अन्य स्थानों पर रखे सोने के गहने तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर उनकी वर्षों की जमा-पूंजी लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। घटना की अहम कड़ी सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें नकाबपोश संदिग्ध घरों में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही फोरेंसिक और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है प्रीमियम वीडियो सभी विशेष आलेख फ्री इ-पेपर सब्सक्राइब करें Next Article Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
