Environment·

ली छ्यांग ने हेपेई प्रांत के थांगशान का दौरा किया

ली छ्यांग ने हेपेई प्रांत के थांगशान का दौरा किया

Chini चीनी: राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निर्देश पर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने थांगशान भूकंप राहत प्रयासों और नए थांगशान के निर्माण की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हेपेई प्रांत के थांगशान शहर का दौरा...

Chini चीनी: राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निर्देश पर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने थांगशान भूकंप राहत प्रयासों और नए थांगशान के निर्माण की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हेपेई प्रांत के थांगशान शहर का दौरा किया। उन्होंने आपदा निवारण, शमन और राहत कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने और भूकंप राहत की महान भावना को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देशों को पूरी तरह से लागू करने पर जोर दिया।उन्होंने जनहित और जीवन को प्राथमिकता देने के सिद्धांत का पालन करते हुएनिगरानी और पूर्व चेतावनी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, बचाव और राहत तथा आपदा के बाद पुनर्निर्माण के तंत्र में निरंतर सुधार करने और आपदा निवारण, शमन और राहत क्षमताओं को निरंतर बढ़ाने पर बल दिया ताकि लोगों के जीवन और संपत्ति की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके।ली छ्यांग ने अनेन्ग समूह के प्रथम इंजीनियरिंग ब्यूरो की थांगशान शाखा के एक बचाव केंद्र का दौरा किया और वहां के बचाव अभियानों, भविष्य की विकास योजनाओं और अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण किया और बचाव कर्मियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।ली छ्यांग ने बताया कि आपदा निवारण, राहत और बचाव कार्य जन सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हैं। उन्होंने आपातकालीन बचाव कार्यों में हमेशा सतर्क रहने, नियमित व्यावहारिक प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास आयोजित करने और त्वरित प्रतिक्रिया, वैज्ञानिक बचाव और कुशल प्रबंधन में पेशेवर क्षमताओं को व्यापक रूप से सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta