आरा में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग, किशोरी के सिर में लगी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

आरा के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हल्दिया टोला गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग में एक किशोरी गोली लगने से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। The post आरा में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग, किशोरी के सिर में लगी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी appeared first on Prabhat Khabar .
Arrah Firing : आरा गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हल्दिया टोला गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई. इस फायरिंग में खेत की ओर जा रही 16 वर्षीय किशोरी को गोली छूकर निकल गई, जिससे वह जख्मी हो गई. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोरी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. फायरिंग की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी की पुलिस सक्रिय हो गई और ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. Arrah Crime News : दो बिगहा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद जानकारी के अनुसार घायल किशोरी की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हल्दिया टोला गांव निवासी सुरेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी के रूप में हुई है. घायल किशोरी के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनके पट्टीदार राजकुमार और राहुल कुमार के साथ पिछले कुछ दिनों से दो बिगहा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग जबरन उस जमीन पर अपना अधिकार जता रहे थे. जख़्मी किशोरी का इलाज चल रहा उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह इसी जमीन को लेकर विवाद एक बार फिर बढ़ गया. उसी समय उनकी पुत्री शीला कुमारी खेत में रोपनी करने के लिए जा रही थी. तभी आरोपित पक्ष के लोग हथियार से लैस होकर वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान चली गोली, किशोरी घायल सुरेंद्र यादव के अनुसार विवाद के दौरान राजकुमार, राहुल कुमार और मुन्ना समेत अन्य लोग मौजूद थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनके द्वारा फायरिंग की गई. फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी पुत्री शीला कुमारी के सिर को छूते हुए निकल गई. गोली लगने से किशोरी घायल होकर गिर गई. इसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसकी स्थिति की जानकारी दी. परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया आरोप घटना के बाद घायल किशोरी के परिवार वालों ने गांव के ही राजकुमार, राहुल कुमार और मुन्ना समेत अन्य लोगों पर जमीन विवाद को लेकर फायरिंग करने और उनकी पुत्री को गोली लगने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शुरू की मामले की जांच इस मामले में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस आरोपों की सत्यता की भी जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है. The post आरा में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग, किशोरी के सिर में लगी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी appeared first on Prabhat Khabar .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at prabhatkhabar
