Crime·

नेकी की दीवार के पास संदिग्ध हालत में मिला शव:सैर पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना, नहीं हो सकी पहचान

नेकी की दीवार के पास संदिग्ध हालत में मिला शव:सैर पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना, नहीं हो सकी पहचान

गोंडा में गुरुवार सुबह 9 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के गुरु नानक चौकी के पास 'नेकी की दीवार' के निकट एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब नेकी की दीवार पर कपड़े दान करने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। तत्काल इसकी सूचना गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और गुरु नानक चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने 40 वर्षीय मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन वह नगर कोतवाली क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है इसके आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई नगर कोतवाली पुलिस द्वारा की जाएगी।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi