ललितपुर में किशोर ने जहर खाकर जान दी:परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर दौड़, तब तक तोड़ दिया दम
ललितपुर में जहरीला पदार्थ खाने से एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी निवासी 17 वर्षीय पृथ्वी सिंह यादव, जो रविंद्र सिंह का पुत्र था, उसे रविवार रात गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ललितपुर लाया गया था। परिजनों ने बताया कि पृथ्वी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे परिजन पृथ्वी को वापस ललितपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत की खबर सुनकर पिता रविंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के चाचा वीरेंद्र यादव ने बताया कि पृथ्वी रात 12 बजे के बाद घर आया था। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चाचा ने बताया कि झांसी ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने आत्महत्या के कारणों या किसी द्वारा कुछ खिलाए जाने के बारे में अनभिज्ञता जताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पृथ्वी अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
