आगरा हाईवे पर आवारा सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत; एक वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया

इटावा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक से बहन के घर सिरसागंज जा रहा था, तभी गांव फूलरई के सामने अचानक सड़क पर आए आवारा सांड से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के...
इटावा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक से बहन के घर सिरसागंज जा रहा था, तभी गांव फूलरई के सामने अचानक सड़क पर आए आवारा सांड से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार नगला कुआं निवासी आकाश (24) पुत्र दयाशंकर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पल्सर बाइक से सिरसागंज जा रहा था। इसी दौरान गांव फूलरई के सामने अचानक एक आवारा सांड सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सांड से टकरा गई और आकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने तत्काल एनएचएआई की एंबुलेंस को सूचना दी। इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान के निर्देशन में ईएमटी दिनेश कुमार और पायलट प्रदीप कुमार घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया, जहां अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गया है। बेटे के सिर से पिता का साया उठ जाने और पत्नी के विलाप से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में रोष भी देखा गया।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at khabarharpal
