मेरठ में क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता से जुड़ी संपत्ति पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

रक्षा संपदा विभाग ने मेरठ कैंट स्थित बंगला संख्या-86 में क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता से जुड़ी संपत्ति पर अवैध निर्माण ध्वस्त किया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। रक्षा संपदा विभाग की टीम ने गुरुवार शाम मेरठ कैंट स्थित बंगला संख्या-86 में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने परिसर में बनाई गई अवैध दीवार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संपत्ति एचओआर (हायर ऑफ राइट्स) रिकॉर्ड में सरदार करतार सिंह के नाम दर्ज है, जबकि पावर ऑफ अटार्नी के आधार पर यह संपत्ति हसीन अख्तर के नाम दर्शाई गई है। हसीन रिजवी भारतीय क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता हैं।विभाग ने बताया कि करीब 2500 वर्ग फीट क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को लेकर पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अनुपालन नहीं किया गया। इसके बाद रक्षा संपदा अधिकारी विनीत सिंह ने 13 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया।आदेश के अनुपालन में गुरुवार शाम पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई की गई। इस अभियान में एसडीओ वीके गुप्ता, प्रेम चंद्र और अधीक्षक देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान अवैध दीवार को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। रक्षा संपदा विभाग ने स्पष्ट किया कि कैंट क्षेत्र में सरकारी भूमि और रक्षा संपदा पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- मेरठ के रास्ते दिल्ली में किसी भी संदिग्ध के प्रवेश को लेकर हाईअलर्ट, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at jagran
