'आदर्श बहू से साउथ की स्टार तक', आलिया भट्ट और वरुण धवन संग सुपरहिट देकर छा गई अंकाक्षा सिंह

टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह आज एक्टिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग, सादगी और दमदार किरदारों के दम पर उन्होंने टीवी, साउथ सिनेमा और बॉलीवुड तीनों जगह अपनी खास पहचान बनाई है.
नई दिल्ली. 30 जुलाई 1990 को राजस्थान के जयपुर में जन्मीं आकांक्षा सिंह का बचपन कला और थिएटर के माहौल में बीता. उनकी मां थिएटर आर्टिस्ट थीं, इसलिए बचपन से ही उनका झुकाव अभिनय की ओर था. हालांकि उन्होंने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की, लेकिन दिल हमेशा एक्टिंग में ही लगा रहा. थिएटर से शुरुआत करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे टीवी की दुनिया में कदम रखा. आकांक्षा को सबसे बड़ी पहचान साल 2012 में आए टीवी शो ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ से मिली. इस सीरियल में उन्होंने मेघा व्यास भटनागर का किरदार निभाया था. एक मजबूत और भावुक मां की भूमिका में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अपने शानदार काम के लिए उन्हें इंडियन टेली अवॉर्ड्स में फ्रेश न्यू फेस फीमेल का अवॉर्ड भी मिला. आलिया भट्ट संग किया काम इसके बाद आकांक्षा ने ‘गुलमोहर ग्रैंड’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया और अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता साबित की. छोटे पर्दे पर सफलता मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया. साल 2017 उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. इसी साल उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से बॉलीवुड में एंट्री की. वहीं तेलुगु फिल्म ‘मल्ली रावा’ से साउथ सिनेमा में भी डेब्यू किया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली और उन्हें एसआईआईएमए अवॉर्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू (तेलुगु) के लिए नॉमिनेशन भी मिला. टीवी में भी जमाई थाक अजय देवगन की फिल्म में भी आईं नजर इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘देवदास’ में अपनी छाप छोड़ी. वहीं कन्नड़ फिल्म ‘पैलवान’ में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के साथ स्क्रीन शेयर कर उन्होंने अपनी लोकप्रियता और बढ़ाई.साल 2022 में अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ में आकांक्षा अहम भूमिका में नजर आईं. इसके अलावा उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और ‘रंगबाज. डर की राजनीति’ तथा ‘मीट क्यूट’ जैसी वेब सीरीज में काम किया. बता दें कि आकांक्षा सिंह ने अपने करियर में कभी खुद को एक तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखा. टीवी से लेकर फिल्मों और वेब सीरीज तक उन्होंने हर मंच पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं और अपनी मेहनत व शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at hindinews18
