Top·

मऊ में धूमधाम से निकली शोभायात्रा:अतरारी घाट पर तमसा में हुआ विसर्जन, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु

मऊ में धूमधाम से निकली शोभायात्रा:अतरारी घाट पर तमसा में हुआ विसर्जन, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु

मऊ के करहां बाजार में नवयुवक व्यापार मंडल श्रीदुर्गा पूजन समिति और मां दुर्गा पूजन समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गुरुवार देर रात विसर्जन किया गया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए तमसा नदी के अतरारी घाट पहुंचे, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोनों समितियों की ओर से प्रतिमाओं की स्थापना कर वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया था। मंगलवार को दशहरा मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रतिमाओं को विदाई दी गई। समिति अध्यक्ष विक्की वर्मा और विजय दास ने बताया कि इस बार प्रशासन के निर्देशों के अनुसार पूजा व्यवस्था की गई। मालव, देवसीपुर, नगपुर, लग्गूपुर, माहपुर, शमशाबाद, याकूबपुर और घरोहिया सहित अन्य स्थानों पर भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

This is a summary. Read the full article at the original source.