मांगलिक कार्यक्रम के बाद शहर में घुमा रहे थे हाथी:गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने सूंड में लपेटा, दो बार कुचला; मौत
इंदौर के राजनगर चौकी के सामने गुड़ खिला रहे ऑटो चालक विजय होलकर (49) पर हाथी ने हमला कर दिया। उसने विजय को सूंड में लपेटकर सड़क पर पटका और दो बार पैरों से कुचल दिया। घायल विजय ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार शाम 4:18 बजे हुआ, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। डीएफओ लाल सुधाकर सिंह के अनुसार, वीडियो में हाथी पहले सूंड हिलाकर विजय को दूर हटने का संकेत देता है। साथ खड़ा युवक पीछे हट जाता है, लेकिन विजय गुड़ खिलाते रहते हैं। इसके बाद हाथी भड़क गया और हमला कर दिया। चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि हाथी को उज्जैन से एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए इंदौर लाया गया था। कार्यक्रम के बाद 5-6 महावत उसे शहर में घुमाकर भीख मांग रहे थे। महावत उमेश गोस्वामी हिरासत में है।
मांगलिक कार्यक्रम के बाद शहर में घुमा रहे थे हाथी:गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने सूंड में लपेटा, दो बार कुचला; मौत - कॉपी लिंक इंदौर के राजनगर चौकी के सामने गुड़ खिला रहे ऑटो चालक विजय होलकर (49) पर हाथी ने हमला कर दिया। उसने विजय को सूंड में लपेटकर सड़क पर पटका और दो बार पैरों से कुचल दिया। घायल विजय ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार शाम 4:18 बजे हुआ, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। डीएफओ लाल सुधाकर सिंह के अनुसार, वीडियो में हाथी पहले सूंड हिलाकर विजय को दूर हटने का संकेत देता है। साथ खड़ा युवक पीछे हट जाता है, लेकिन विजय गुड़ खिलाते रहते हैं। इसके बाद हाथी भड़क गया और हमला कर दिया। चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि हाथी को उज्जैन से एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए इंदौर लाया गया था। कार्यक्रम के बाद 5-6 महावत उसे शहर में घुमाकर भीख मांग रहे थे। महावत उमेश गोस्वामी हिरासत में है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
