महर्षि दयानंद वेद मंदिर में हुआ सत्संग

जालंधर| जालंधर के ढन्न मोहल्ला स्थित महर्षि दयानंद वेद मंदिर में रविवारीय साप्ताहिक सत्संग आर्य समाज के प्रधान आर्य मित्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई, जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा के उपदेशक अमित कुमार शास्त्री ने ब्रह्मत्व किया। मुख्य यजमान के रूप में संजय बंसल, रेनू बंसल, राजीव बंसल, सीमा बंसल और कुसुम ने यजमान पद संभालते हुए अपने माता-पिता की समृद्धि तथा संसार के कल्याणार्थ आहुतियां दीं। सरदार सुरेंद्र सिंह गुलशन ने प्रभु भक्ति और देशभक्ति के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सत्य शरण गुप्ता, कुंदन लाल अग्रवाल, प्रकाश चंद सुनेजा, कैलाश अग्रवाल, रमेश, श्रीराम भवन शुक्ला, त्रिभुवन शुक्ला, पवन शुक्ला, उमा शुक्ला, सुषमा और इंदिरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
