Domestic·

शिवसेना नेता नजरबंद; लाडोवाल टोलप्लाजा पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

शिवसेना नेता नजरबंद; लाडोवाल टोलप्लाजा पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

लुधियाना| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले सूबे का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया। एक तरफ जहां लुधियाना में शिवसेना के कई बड़े नेताओं को एहतियातन उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया, वहीं जालंधर दौरे का विरोध करने जा रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा शुबी को पुलिस ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली ने एलान किया था कि लुधियाना में शिवसेना नेताओं पर दर्ज कथित झूठे मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का घेराव किया जाएगा। इस घोषणा के बाद हरकत में आई। प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे के विरोध में काले झंडे दिखाने जा रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा शुबी के काफिले को पुलिस ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोक लिया और शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

- Hindi News - Local - Punjab - Jalandhar - Shiv Sena Leader Placed Under House Arrest; Youth Congress President Arrested At Ladowal Toll Plaza शिवसेना नेता नजरबंद; लाडोवाल टोलप्लाजा पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार - कॉपी लिंक लुधियाना| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले सूबे का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया। एक तरफ जहां लुधियाना में शिवसेना के कई बड़े नेताओं को एहतियातन उनके घरों में ही नजरबं इस घोषणा के बाद हरकत में आई। प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे के विरोध में काले झंडे दिखाने जा रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा शुबी के काफिले को पुलिस ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोक लिया और शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi