Sports·

भूतेश्वर मंदिर के सेवाभावी श्रद्धालुओं का सम्मान कल

भूतेश्वर मंदिर के सेवाभावी श्रद्धालुओं का सम्मान कल

भूतेश्वर मंदिर में पिछले 29 वर्षों से निरंतर चल रहा अखंड संकीर्तन अब अपने 30वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 23 जुलाई 1997 से प्रारंभ यह धार्मिक अनुष्ठान आज भी जय गौरी शंकर सीताराम, जय पार्वती शिव सीताराम महामंत्र के अखंड जाप के साथ जारी है। इस ऐतिहासिक अवसर पर 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे भूतेश्वर मंदिर परिसर में रामसरोज समूह द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी बबीता संजीव केशरवानी, गीता शैलेश केशरवानी एवं श्वेता अखिलेश मोनी केशरवानी ने बताया कि समूह पिछले 17 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहा है। समारोह में अखंड संकीर्तन से जुड़े सेवाभावी श्रद्धालुओं के साथ नगर के वरिष्ठ पंडितों, पुजारियों, कर्मकांडी ब्राह्मणों एवं कथावाचकों का सम्मान किया जाएगा। समूह ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

भूतेश्वर मंदिर के सेवाभावी श्रद्धालुओं का सम्मान कल - कॉपी लिंक भूतेश्वर मंदिर में पिछले 29 वर्षों से निरंतर चल रहा अखंड संकीर्तन अब अपने 30वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 23 जुलाई 1997 से प्रारंभ यह धार्मिक अनुष्ठान आज भी जय गौरी शंकर सीताराम, जय पार्वती शिव सीताराम महामंत्र के अखंड जाप के साथ जारी है। इस ऐतिहासिक अवसर पर 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे भूतेश्वर मंदिर परिसर में रामसरोज समूह द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी बबीता संजीव केशरवानी, गीता शैलेश केशरवानी एवं श्वेता अखिलेश मोनी केशरवानी ने बताया कि समूह पिछले 17 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहा है। समारोह में अखंड संकीर्तन से जुड़े सेवाभावी श्रद्धालुओं के साथ नगर के वरिष्ठ पंडितों, पुजारियों, कर्मकांडी ब्राह्मणों एवं कथावाचकों का सम्मान किया जाएगा। समूह ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi