Crime·

तहसीलदार और नायब तहसीलदार पहुंचे थे शिविर, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

तहसीलदार और नायब तहसीलदार पहुंचे थे शिविर, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बेमेतरा। जिले के थानखम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पदमी में राजस्व निपटारा शिविर के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार सरिता मढ़ारिया और नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू को कुछ समय के लिए बंधक बना लिया।मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व अधिकारियों की टीम ग्राम पंचायत पदमी में राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अधिकारियों का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि लंबे समय से अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और उन्हें वहां से जाने नहीं दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है। हालांकि, घटना के संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta