बीकानेर: राह में बिछा था मौत का जाल! टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर: राह में बिछा था मौत का जाल! टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट...
बीकानेर: राह में बिछा था मौत का जाल! टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई हरिराम पुत्र करणाराम नायक, निवासी 28 बीबी पदमपुर (हाल निवासी 4 केपीएम तख्तपुरा) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके मामा का लड़का हीराराम पुत्र शोभाराम नायक, निवासी 17 एन, श्रीगंगानगर (हाल निवासी चक 4 केपीएम) खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान खेत में गिरे हुए बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट इतना शक्तिशाली था कि हीराराम गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में पड़े टूटे हुए बिजली के तार की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at khulasaa_hindi
