Crime·

कौशांबी में बबूल के पेड़ पर लटकी मिली महिला:शनिवार रात दुर्गा पंडाल गई थी, परिजन पूरी रात ढूंढते रहे; सुबह शव मिलने पर पुलिस जांच में जुटी

कौशांबी में बबूल के पेड़ पर लटकी मिली महिला:शनिवार रात दुर्गा पंडाल गई थी, परिजन पूरी रात ढूंढते रहे; सुबह शव मिलने पर पुलिस जांच में जुटी

कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 20 चंद्रशेखर आजाद नगर गौसपुर टिकरी के बैरिहा तालाब के पास रविवार सुबह 7 बजे बबूल के पेड़ पर खुद की पहनी हुई साड़ी से फांसी पर लटकी मिली। सुबह खेतों में धान काटने गये ग्रामीणों ने पेड़ पर महिला का शव लटकते देखा तो मामले की जानकारी टेंवा चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड 20 चंद्रशेखर आजाद नगर रहने वाले रामकली (45) पत्नी मनी पासी शनिवार को घर से गाँव में स्थापित पूजा पंडाल को निकली थी। और घर वापस दे रात नहीं आने पर पति और बच्चों ने सभी दुर्गा पंडालों पर ढूंढते रहे लेकिन कहीं नहीं मिली। परिजनों से पूछताछ की जा रही वहीं सुबह जब गांव के ताम लोग धान काटने के लिए लगभग सुबह 7:00 बजे घर से निकले तो देखा कि गांव के ही वहां बैरिहा तालाब के पास एक बबूल के पेड़ से एक महिला फंदे में झूल रही है इसकी सूचना लोगों ने वार्ड के सभासद राजू सिंह पाल को दिया उन्होंने इसकी सूचना टेवां पुलिस को किया और वह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछता करने में लगी है। पूरे मामले में थाना प्रभारी मंझनपुर विनीत सिंह का कहना है सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना स्पष्ट हो पायेगी। बाकी अन्य पहलुओं को ध्‍यान रखकर अन्य एंगल से भी जांच पड़ताल जारी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

This is a summary. Read the full article at the original source.