सोनभद्र में रूट डायवर्जन लागू:श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध
सोनभद्र जनपद में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दिया गया। यह व्यवस्था 31 जुलाई (शुक्रवार) रात 08:00 बजे से प्रभावी होगी।इसका मुख्य उद्देश्य जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखना है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार के अवसर पर, यह डायवर्जन शुक्रवार शाम 08:00 बजे से मंगलवार सुबह 08:00 बजे तक लागू रहेगा। श्रावण मास के प्रमुख पर्वों में प्रथम सोमवार 03 अगस्त , द्वितीय सोमवार 10 अगस्त , श्रावण शिवरात्रि 11 अगस्त ,तृतीय सोमवार 17 अगस्त और चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त को पड़ेंगे। श्रावण शिवरात्रि (11 अगस्त 2026) के मद्देनजर,07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) रात 08:00 बजे से 12 अगस्त 2026 (बुधवार) सुबह 08:00 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों में सोनभद्र से मीरजापुर की ओर जाने वाले वाहन हिन्दुआरी–सुकृत–अहरौरा मार्ग से गुजरेंगे। इसी तरह, चोपन की ओर से मीरजापुर, भदोही और प्रयागराज जाने वाले भारी वाहन रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर–हिन्दुआरी–अहरौरा–टेंगरा मोड़ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। रायपुर-पन्नूगंज से रॉबर्ट्सगंज,घोरावल और चोपन की ओर जाने वाले भारी वाहन बेलखुरी मोड़–मधुपुर मार्ग का उपयोग करेंगे। घोरावल-शाहगंज मार्ग से रॉबर्ट्सगंज शहर आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहा–राजगढ़ होकर गुजरेंगे। मारकुण्डी की ओर से कचहरी होते हुए पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर–मधुपुर–बेलखुरी तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। राजगढ़/रॉबर्ट्सगंज की ओर से ट्रैक्टर द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को शाहगंज से लगभग 04 किलोमीटर आगे ओदार नामक स्थान से सीधे शिवद्वार मंदिर,घोरावल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।उन्हेंने कहा कि जो निर्धारित डायवर्जन मार्गों है उसी का उपयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे और अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति से बचने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है,ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sonbhadra - Sonbhadra Kanwar Yatra Route Diversion | Traffic Rules & Updates सोनभद्र में रूट डायवर्जन लागू:श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध - कॉपी लिंक सोनभद्र जनपद में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दिया गया। यह व्यवस्था 31 जुलाई (शुक्रवार) रात 08:00 बजे से प्रभावी होगी।इसका मुख्य उद्देश्य जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखना है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार के अवसर पर, यह डायवर्जन शुक्रवार शाम 08:00 बजे से मंगलवार सुबह 08:00 बजे तक लागू रहेगा। श्रावण मास के प्रमुख पर्वों में प्रथम सोमवार 03 अगस्त , द्वितीय सोमवार 10 अगस्त , श्रावण शिवरात्रि 11 अगस्त ,तृतीय सोमवार 17 अगस्त और चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त को पड़ेंगे। श्रावण शिवरात्रि (11 अगस्त 2026) के मद्देनजर,07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) रात 08:00 बजे से 12 अगस्त 2026 (बुधवार) सुबह 08:00 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों में सोनभद्र से मीरजापुर की ओर जाने वाले वाहन हिन्दुआरी–सुकृत–अहरौरा मार्ग से गुजरेंगे। इसी तरह, चोपन की ओर से मीरजापुर, भदोही और प्रयागराज जाने वाले भारी वाहन रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर–हिन्दुआरी–अहरौरा–टेंगरा मोड़ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। रायपुर-पन्नूगंज से रॉबर्ट्सगंज,घोरावल और चोपन की ओर जाने वाले भारी वाहन बेलखुरी मोड़–मधुपुर मार्ग का उपयोग करेंगे। घोरावल-शाहगंज मार्ग से रॉबर्ट्सगंज शहर आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहा–राजगढ़ होकर गुजरेंगे। मारकुण्डी की ओर से कचहरी होते हुए पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर–मधुपुर–बेलखुरी तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। राजगढ़/रॉबर्ट्सगंज की ओर से ट्रैक्टर द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को शाहगंज से लगभग 04 किलोमीटर आगे ओदार नामक स्थान से सीधे शिवद्वार मंदिर,घोरावल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।उन्हेंने कहा कि जो निर्धारित डायवर्जन मार्गों है उसी का उपयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे और अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति से बचने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है,ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
