Politics·

श्रीलेखा मित्रा को तत्काल गिरफ्तार करो, भाजपा ने दुर्गापुर में भी दर्ज करायी प्राथमिकी

श्रीलेखा मित्रा को तत्काल गिरफ्तार करो, भाजपा ने दुर्गापुर में भी दर्ज करायी प्राथमिकी

अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ दुर्गापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर/कार्टून प्रदर्शित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. भाजपा नेताओं ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. The post श्रीलेखा मित्रा को तत्काल गिरफ्तार करो, भाजपा ने दुर्गापुर में भी दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Prabhat Khabar .

दुर्गापुर से नीरज श्रीवास्तव की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दुर्गापुर पश्चिम 3 नंबर मंडल की ओर से बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्टर/कार्टून प्रदर्शित करने के आरोप में श्रीलेखा पर कोक ओवन थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. तीन नंबर मंडल अध्यक्ष तेज नारायण पांडे ने थाने में जाकर लेफ्ट की समर्थक मानी जाने वाली अभिनेत्री के खिलाफ सोमवार को शिकायत दर्ज करायी. 24 जुलाई को श्रीलेखा ने लहराया था आपत्तिजनक पोस्टर भाजपा नेताओं ने कहा कि 24 जुलाई को सियालदह से धर्मतला (एस्प्लेनेड) तक नीट 2026 परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्र रैली निकाली गयी थी. इस दौरान अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के हाथ में एक ऐसा पोस्टर था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक और अशोभनीय कैरिकेचर था. इसी की शिकायत करते हुए थाने में ऐक्ट्रेस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रधानमंत्री का अपमान अक्षम्य अपराध : भाजपा भाजपा नेताओं ने श्रीलेखा के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. भाजपा नेताओं ने श्रीलेखी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गयी है. पार्टी नेताओं ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री का अनादर करना अक्षम्य अपराध है. श्रीलेखा के इस व्यवहार से राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री के प्रशंसकों में रोष है. ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर मामले में बढ़ी श्रीलेखा की मुश्किलें! ऐक्ट्रेस ने दी सफाई आनंदपुर और बिधाननगर में पहले हो चुकी है FIR इससे पहले रविवार को भाजपा प्रवक्ता केया घोष ने आनंदपुर पुलिस थाने में श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस थाने के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा चुकी है. हालांकि, श्रीलेखा ने सफाई दी है कि उन्होंने चश्मा नहीं पहन रखा था. इसलिए उनको पता नहीं चला कि पोस्टर में क्या था. भाजपा से उनके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वह पीएम का जान-बूझकर अपमान नहीं कर सकतीं. ये भी पढ़ें: कोलकाता हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार, आरोपियों को घटनास्थल तक नंगे पैर ले गयी पुलिस The post श्रीलेखा मित्रा को तत्काल गिरफ्तार करो, भाजपा ने दुर्गापुर में भी दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Prabhat Khabar .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at prabhatkhabar