पटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट

Deccan Queen Express Restored: दक्षिण-पूर्व घाट खंड की दूसरी रेलवे लाइन को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रसिद्ध डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस की सेवाएं भी पुनः शुरू हो गई हैं।
South East Ghat Second Line Restored: जुलाई के पहले सप्ताह में हुई भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से प्रभावित हुई कर्जत लोनावाला की बहाली शुरू हो गई है। मध्य रेल की टीम ने मंगलवार को कर्जत–लोणावला के बीच दक्षिण-पूर्व डाउन लाइन को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया है। इस डाउन लाइन पर तीन मालगाड़ियों के सफल संचालन के बाद, गाड़ी संख्या 22107 सीएसएमटी–लातूर एक्सप्रेस इस मार्ग से गुजरने वाली पहली यात्री ट्रेन बनी। यह ट्रेन 14 जुलाई की रात 11:18 बजे कर्जत से रवाना हुई, संबंधित खंड से 20 किमी प्रति घंटा की गति से गुजरी और 15 जुलाई को 12:27 बजे लोनावला पहुंची। डेक्कन क्वीन शुरू मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार गाड़ी संख्या 12123/12124 सीएसएमटी–पुणे–सीएसएमटी डेक्कन क्वीन तथा गाड़ी संख्या 12127/12128 सीएसएमटी–पुणे–सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस की सेवाएं 16 जुलाई से पुनः प्रारंभ कर दी जाएंगी। 6 जुलाई को भूस्खलन के कारण लोनावला–कर्जत खंड पर रेल सेवाएं प्रभावित होने के बाद, मध्य रेलवे की टीम पिछले 10 दिनों से लगातार चौबीसों घंटे बहाली कार्य में जुटी हुई है। 07.07.2026 को मध्य लाइन बहाल की गई थी, 14.07.2026 को डाउन लाइन भी बहाल कर दी गई है तथा अब अप लाइन की बहाली के प्रयास जारी हैं। 24 घन्टे कार्य शुरू मध्य रेल की टीम, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, पर्यवेक्षक तथा 1,200 से अधिक श्रमिक शामिल हैं, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में 24×7 कार्य करते हुए मलबा हटाने, तीसरी लाइन को बहाल करने तथा रेल सेवाओं को शीघ्र सामान्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्य में तेजी लाने के लिए स्थल पर बोल्डर स्पेशल ट्रेन, यूनिमैट मशीन, डुओमैटिक मशीन, पोकलेन मशीनें तथा जेसीबी जैसी भारी मशीनरी तैनात की गई है। यह भी पढ़ें: जलापूर्ति योजना पर सीएम फडणवीस सख्त, अधिकारियों को निर्देश- छत्रपति संभाजीनगर को समय पर दें शुद्ध पानी कर्मचारियों को कार्यस्थल तक पहुंचाने के लिए लेबर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेनों के परिचालन संबंधी जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं अथवा NTES ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी अद्यतन जानकारी साझा की जा रही है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at navbharatlive
