Top·

कोलकाता में आज दिनभर काले बादल डालेंगे डेरा, उत्तर बंगाल में ऑरेंज अलर्ट, अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

कोलकाता में आज दिनभर काले बादल डालेंगे डेरा, उत्तर बंगाल में ऑरेंज अलर्ट, अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

Kolkata Weather Update: कोलकाता और दक्षिण बंगाल में आज छाए रहेंगे काले बादल। उत्तर बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम।

Kolkata Weather Update : रविवार (19 जुलाई) छुट्टी के दिन सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने अपना डेरा जमा रखा है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पूरा दिन दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी बहने की संभावना जतायी गयी है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवात में परिवर्तित हो गया है। इस वजह से दक्षिण बंगाल में फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। लेकिन उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम? सार 19 जुलाई को पूरे दिन कोलकाता के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। अगले सप्ताह से उत्तर और दक्षिण बंगाल में कोलकाता समेत सभी जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना। उत्तर बंगाल की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर। Also Read | सरकारी खर्च पर 1100 तीर्थ यात्रियों को सोमनाथ भेजेगा पश्चिम बंगाल, जानिए कैसे आप भी कर सकेंगे आवेदन उमस वाली गर्मी रहेगी बरकरार मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार (19 जुलाई) को अधिकांश समय आसमान में काले बादल अपना डेरा जमाए रखेंगे। कोलकाता के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि बारिश के बावजूद उमस वाली गर्मी से राहत मिलता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27.7°C और अधिकतम तापमान 33.2°C के आसपास दर्ज किया गया। Capital City Forecast for Seven Days: Dated. 18.07.2026. pic.twitter.com/uqvGGfc1b7— IMD Kolkata (@ImdKolkata) July 18, 2026 अगले सप्ताह से फिर बढ़ेगी बारिश 19 जुलाई को दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी बहेंगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश की मात्रा बढ़ने की संभावना जतायी गयी है। तटवर्तीय जिलों में खास सर्तकता बरतने के लिए कहा गया है। उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। दार्जिलिंग, कुचबिहार और कालिम्पोंग जिलों में अति भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मालदह और दोनों दिनाजपुर जिलों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गयी है। दक्षिण बंगाल की तरह से उत्तर बंगाल में भी अगले सप्ताह बारिश की मात्रा बढ़ने की संभावना जतायी गयी है। गौरतलब है कि उत्तर बंगाल की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नीचले कुछ इलाकों में जलभराव और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन होने की आशंका जतायी गयी है। इस वजह से उत्तर बंगाल में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए खास चेतावनी जारी की गयी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at samachareisamay