दीपक हत्याकांड: आपत्तिजनक स्थिति में मिला शव, इंटरनेट पर दोस्ती, उम्र का अंतर, कमरे के हालात में छिपे हैं राज

मृतक दीपक गुप्ता और हत्यारोपी रोहन की दोस्ती इंटरनेट पर हुई थी। दोनों की उम्र का फासला आधे से भी ज्यादा का है।
मृतक दीपक गुप्ता और हत्यारोपी रोहन की दोस्ती इंटरनेट पर हुई थी। दोनों की उम्र का फासला आधे से भी ज्यादा का है। अब जब दोस्ती की कहानी देवर्षि एन्क्लेव के इस मकान में खत्म हुई तो यहां के हालात भी कई तरह के सवालों को जन्म दे रहे हैं। दोस्ती, उम्र और और कमरे के हालात इनमें एक गहरा जुड़ाव है। इसी जुड़ाव में तीनों बातों के उत्तर भी छुपे हैं। इन्हीं पुलिस अपनी जांच में खोज रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह भी इन कड़ियों के सुलझते ही सामने आ जाएगी। देवऋषि एन्क्लेव में दीपक गुप्ता की चाकुओं से गोदकर जिस कमरे में बर्बरतापूर्वक हत्या की गई वहां के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। लहूलुहान दीपक आपत्तिजनक हालत में कमरे में पड़े मिले। रोहन प्रजापति ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है और मृतक से उसकी पहचान इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। मृतक के कहने पर ही आज वह उनके घर पर आया था। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि ब्याज और ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले दीपक की किस तरह की दोस्ती बीकॉम करने वाले रोहन से थी। उधर, पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक का अपनी पत्नी से लगभग 7-8 वर्ष पूर्व तलाक हुआ था। वह मृतक मूल रूप से लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो वर्ष 2004 से अपने भाई बहनों के साथ देहरादून में रह रहे थे। इसी दौरान इंटरनेट के माध्यम से दीपक का रोहन से संपर्क हुआ और दोनों की जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। बताया जा रहा है कि दीपक ने ही रोहन को घर बुलाया था। अब जब दोस्ती का अंत इस भयानक रूप में सामने आया है तो सवाल खड़े हो रहे हैं दीपक से 28 साल छोटे रोहन से आखिरकार उसकी कैसी दोस्ती थी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
