कांग्रेस ने सफाई मजदूर संघ की हड़ताल का किया समर्थन:सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
सिरोही नगर कांग्रेस कमेटी ने सफाई मजदूर संघ द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों और अधिकारों को लेकर की जा रही हड़ताल एवं आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है। कांग्रेस ने इस मामले में राज्य सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन ने इस अवसर पर कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए प्रतिदिन शहर को स्वच्छ रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार, उचित वेतन, आवश्यक सुविधाएँ तथा उनकी जायज़ मांगों का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। नगर कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार एवं संबंधित प्रशासन से अपील की है कि वे सफाई मजदूर संघ की मांगों पर संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। समिति ने तत्काल वार्ता कर उनकी सभी न्यायोचित मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन, पूर्व सभापति जितेंद्र सिंघी, मारूफ हुसैन, दशरथ नारूका, विनोद देवड़ा, कांतिलाल, भरत और मुख्तियार खान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
