Lifestyle·
माथुर वैश्य कॉलोनी में दुर्गा उत्सव का समापन:राजस्थान के केला देवी में किया प्रतिमा का विसर्जन, प्रसाद वितरित
Source:bhaskar_hindi ↗
आगरा में फतेहाबाद की माथुर वैश्य कॉलोनी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सजाए गए दुर्गा पूजा पंडाल की प्रतिमा का 9 दिनों की पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। पंडाल के आयोजक और श्रद्धालु प्रतिमा लेकर राजस्थान के केला देवी पहुंचे। वहां काली सिल पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आयोजक और श्रद्धालु मौजूद रहे। विसर्जन कार्यक्रम में अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, श्यामविहारी गुप्ता, शुभम रेपुरिया, सुमित गुप्ता और नमन गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए।
This is a summary. Read the full article at the original source.

