Politics·
'लाइक के चक्कर में बिक रहा न्याय', सुप्रीम कोर्ट के जज जॉयमाल्य बागची ने सोशल मीडिया को बताया 'हाइड्रा-हेडेड'

Source:hindinews18 ↗
Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाओं और डिजिटल भीड़ के बढ़ते प्रभाव पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 'हाइड्रा-हेडेड' बताते हुए कहा कि एक गलत सूचना रोकने के बाद भी वह कई नए प्लेटफॉर्म पर फिर सामने आ जाती है. जस्टिस बागची ने चेताया कि ऑनलाइन गुस्सा, लाइक्स और मीडिया ट्रायल न्यायिक स्वतंत्रता पर दबाव बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष न्याय 'लाइक्स' की वेदी पर नीलाम नहीं होना चाहिए. उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग, अधूरी वीडियो क्लिप और एल्गोरिदम से पैदा होने वाले जोखिमों पर भी चिंता जताई.
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at hindinews18
