Business·

इराक से तेल नहीं उठाएगा भारत, इंड‍ियन ऑयल ने रद्द क‍िया प्‍लान, भारतीय जहाजों पर हमले के बाद फैसला

इराक से तेल नहीं उठाएगा भारत, इंड‍ियन ऑयल ने रद्द क‍िया प्‍लान, भारतीय जहाजों पर हमले के बाद फैसला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमलों के बाद इंडियन ऑयल ने बसरा ऑयल टर्मिनल से इराकी तेल लेने का प्लान रद्द कर द‍िया है. रॉयटर्स की र‍िपोर्ट के मुताबिक- मैंगलोर रिफाइनरी ने भी इराक से तेल लेने का प्लान रद्द किया. भारत ने नाविकों को इस क्षेत्र में न भेजने की सलाह दी है.

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमले के बाद भारत ने बड़ा फैसला ल‍िया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंड‍ियन ऑयल ने बसरा ऑयल टर्मिनल से इराकी तेल लेने का अपना प्लान रद्द कर दिया है.IOC 23 जुलाई के आसपास लीला जामनगर नाम के बहुत बड़े क्रूड कैरियर में 20 लाख बैरल इराकी तेल लेने की तैयारी कर रही थी. रॉयटर्स के मुताबिक, मामले से जुड़े एक अध‍िकारी ने बताया क‍ि एक और सरकारी रिफाइनर मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने भी भारतीय झंडे वाले अफ्रामैक्स टैंकर देश गौरव में इराक से तेल लेने का प्लान रद्द कर दिया है. भारत ने जहाज मालिकों, जहाज चलाने वाले मैनेजमेंट, और भर्ती करने वाली कंपनियों को सलाह दी है कि वे देश के नाविकों को स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर तैनात न करें, क्योंकि इस इलाके में फिर से लड़ाई शुरू हो गई है. कैप्‍टन को न‍िर्देश-समंदर की हलचल पर नजर रखें शिपिंग रेगुलेटर ने जहाजों के कैप्टन को यह पक्का करने का निर्देश दिया है कि वे फारस की खाड़ी, स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज और आसपास के समंदर में सुरक्षा हालात को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें. साथ ही, नेविगेशन से जुड़ी चेतावनियों पर लगातार नजर रखें. कहीं भी खतरा नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत दें. अचानक बढ़े जहाजों पर हमले ईरान और ओमान के बीच स्थित स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज जंग से पहले तेल सप्‍लाई करने मुख्‍य कॉर‍िडोर था. यहां से दुन‍िया का 20 फीसदी क्रूड ऑयल सप्‍लाई होता था. जुलाई की शुरुआत में अमेर‍िका और ईरान के बीच सीजफायर टूटा, उसके बाद से तनाव बढ़ गया है. जहाजों पर हमले हो रहे हैं. इससे स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमले का खतरा बढ़ गया है.

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at hindinews18