गाजीपुर में साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जखनियां रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने साबरमती एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर करीब 2:05 बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक की दूसरी लाइन पर हुई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर से प्लेटफॉर्म पर बैठा था। जैसे ही वाराणसी से मऊ की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म के करीब आई, युवक अचानक ट्रैक पर कूद गया और अपना सिर पटरी पर रख दिया। यात्रियों ने उसे बचाने की कोशिश की और चिल्लाया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। घटना के तुरंत बाद ट्रेन के चालक ने दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुल्लहपुर आरपीएफ चौकी के दरोगा विकास कुमार यादव और संजय, स्टेशन मास्टर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने औंड़िहार जीआरपी को घटना की जानकारी दी। जखनियां स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस घटना के कारण प्लेटफॉर्म संख्या 1 की दूसरी लाइन लगभग दो घंटे तक बाधित रही। इस दौरान दुर्ग एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 1 की मुख्य पटरी से निकाला गया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।
गाजीपुर में साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जखनियां रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने साबरमती एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर करीब 2:05 बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक की दूसरी लाइन पर हुई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर से प्लेटफॉर्म पर बैठा था। जैसे ही वाराणसी से मऊ की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म के करीब आई, युवक अचानक ट्रैक पर कूद गया और अपना सिर पटरी पर रख दिया। यात्रियों ने उसे बचाने की कोशिश की और चिल्लाया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। घटना के तुरंत बाद ट्रेन के चालक ने दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुल्लहपुर आरपीएफ चौकी के दरोगा विकास कुमार यादव और संजय, स्टेशन मास्टर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने औंड़िहार जीआरपी को घटना की जानकारी दी। जखनियां स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस घटना के कारण प्लेटफॉर्म संख्या 1 की दूसरी लाइन लगभग दो घंटे तक बाधित रही। इस दौरान दुर्ग एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 1 की मुख्य पटरी से निकाला गया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at ghazipurnews_in
